News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
WWE: WWE SummerSlam 2025 काफी नजदीक है. 2 और 3 अगस्त को फैंस को तगड़े सरप्राइज मिलने वाले हैं. कंपनी ने बड़े मुकाबले तय किए हैं. पिछले कुछ दिनों से समर की सबसे बड़ी पार्टी में द रॉक के आने की अफवाहें और अटकलें भी सामने आ रही हैं. लंबे समय से टीवी पर वह दिखाई नहीं दिए हैं और इस वजह से फैंस भी गुस्से में हैं. खैर अब एक रिपोर्ट में उन्हें लेकर बुरी खबर सामने आ रही है, जिसके बारे में जानकर दर्शक निराश हो सकते हैं.
Elimination Chamber 2025 में द रॉक अंतिम बार WWE टीवी पर दिखाई दिए थे. उनके इशारे पर जॉन सीना ने कोडी रोड्स के ऊपर हील टर्न लिया था. तब लगा था कि वह इनकी स्टोरी में बने रहेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. रेसलमेनिया 41 में भी उनकी एंट्री नहीं हुई. सोशल मीडिया पर इसके लिए फैंस ने उन्हें खूब सुनाया.
BodySlam.net के अनुसार इस बात के कोई संकेत नहीं हैं कि द रॉक जल्द WWE टीवी पर वापसी करेंगे. ऐसे में 2 और 3 अगस्त को SummerSlam 2025 में उनके शामिल होने की संभावना बहुत कम है. वैसे रॉक अभी फिल्म की शूटिंग के चलते भी काफी बिजी हैं. समर की सबसे बड़ी पार्टी में अगर वह नहीं आते हैं तो एक बार फिर फैंस का दिल टूट सकता है.
The team of @WWERomanReigns & Jey @WWEUsos will battle @bronbreakkerwwe & @BRONSONISHERE at #SummerSlam! @HeymanHustle
📍 @MetLifeStadium
🎟️ https://t.co/iId7KdD7oZ pic.twitter.com/4c9cHhvVlN— WWE (@WWE) July 23, 2025
---विज्ञापन---
ये भी पढ़ें:-WWE SummerSlam 2025 के लिए Roman Reigns के ऐतिहासिक मैच का ऐलान, Paul Heyman और उनके साथियों की बजेगी बैंड!
न्यूज 24 पर पढ़ें WWE, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।