हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

WWE WrestleMania 41 में John Cena की मदद करने वाले रैपर को मिली 'गाली', पूर्व चैंपियन का बड़ा आरोप

WWE WrestleMania 41 में जॉन सीना और कोडी रोड्स के बीच अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप मैच हुआ था. इसे लेकर अब एक स्टार ने अपनी खास प्रतिक्रया दी है.

विज्ञापन
WWE

WWE: WWE WrestleMania 41 के मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप जॉन सीना के खिलाफ डिफेंड की थी. इस मैच में काफी मजा आया लेकिन अंत कुछ खास नहीं रहा. मुकाबले में रैपर ट्रेविश स्कॉट ने भी आकर रोड्स का ध्यान भटकाया. सीना ने अंत में जीत दर्ज कर टाइटल अपने नाम किया. स्कॉट का उनकी जीत में बहुत बड़ा रोल रहा. कई लोगों को यह मेन इवेंट पसंद नहीं आया. अब इस पर ड्रू मैकइंटायर ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने ट्रेविश के ऊपर निशाना साधकर उनके लिए अपशब्दों का प्रयोग किया है.

WWE के पूर्व चैंपियन ड्रू मैकइंटायर का बड़ा बयान

Elimination Chamber 2025 में जॉन सीना ने द रॉक के इशारे पर हील टर्न लिया था. उस समय ट्रेविश स्कॉट भी रिंग में थे. उन्होंने भी कोडी के ऊपर हमला किया था. सभी को लगा था कि WrestleMania 41 में स्कॉट और द रॉक साथ दिखेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ. फैंस इस बात से काफी नाराज नज़र आए. रॉक तो Elimination Chamber के बाद से ही गायब चल रहे हैं.

IMPAULSIVE के हालिया एपिसोड में ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल ने WWE में सेलिब्रिटी के कम्पीट करने के बारे में बात की. मैकइंटायर ने ट्रेविश स्कॉट के WrestleMania 41 में शामिल होने की काफी आलोचना की. उन्होंने कहा,”WrestleMania 41 में छह मिनट के रन ने हमारे मेन इवेंट को बर्बाद कर दिया, ट्रेविश स्कॉट गंदगी के एक टुकड़े हैं”.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2025 में होगा बड़ा मैच

SummerSlam 2025 में इस बार तगड़े मैच होने वाले हैं. 2 और 3 अगस्त को इसका आयोजन होगा. पहली बार यह शो दो दिन का होने जा रहा है. वहां पर ड्रू मैकइंटायर और लोगन पॉल भी एक्शन में नज़र आएंगे. दोनों का टैग टीम मैच रैंडी ऑर्टन और जेली रोल के साथ तय किया गया है. हाल ही में हुए Saturday Night’s Main Event में ऑर्टन और मैकइंटायर के बीच सिंगल्स मैच हुआ था. वहां पर पॉल और रोल की दखलअंदाजी देखने को मिली थी. अंत में ऑर्टन ने मैकइंंटायर के ऊपर जबरदस्त जीत दर्ज की.

ये भी पढ़ें:-76 की उम्र में WWE हॉल ऑफ फेमर ने दुनिया को कहा अलविदा, Triple H समेत शोक में डूबा पूरा रेसलिंग जगत

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola