Money in the Bank 2026 के बाद WWE Crown Jewel का संभावित मैच कार्ड, जानें रोमन को कौन देगा टक्कर
WWE Crown Jewel 2026 को लेकर फैंस अब बहुत ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं. दर्शकों को बड़ा इवेंट सऊदी अरब में देखने को मिलेगा. वहां पर कंपनी हमेशा खतरनाक मुकाबले रखती है. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मैच हो सकते हैं.

Crown Jewel 2026: हाल ही में WWE मनी इन द बैंक प्रीमियम लाइव इवेंट का आयोजन हुआ था. शो में पांच खतरनाक मुकाबले हुए. मेंस और वुमेंस लैडर मैच के विजेता भी मिले. इसके बाद रेड ब्रांड का शो भी खत्म हो गया है. अब बारी सऊदी अरब में होने वाले Crown Jewel की है. 7 नवंबर को ताबड़तोड़ एक्शन देखने को मिलेगा. रोमन रेंस भी वहां पर बवाल मचाएंगे. WWE ने कुछ मैचों का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मैच हो सकते हैं. साथ ही साथ ऑफिशियल मैचों की जानकारी भी देंगे.
रोमन रेंस का मुकाबला
2 / 6WWE ने Crown Jewel के लिए रोमन रेंस के मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है. उनका मुकाबला अनडिस्प्यूटेड चैंपियन सैमी ज़ेन के साथ होगा. दोनों के बीच क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. सैमी और रोमन साथ में काम कर चुके हैं. इनके बीच पहले भी मैच हो चुका है. वहां पर रेंस को जीत मिली थी. अब देखना होगा कि इस बार किसकी जीत होगी. वैसे मैच में जीत के प्रबल दावेदार रेंस माने जा रहे हैं. कंपनी एक बार फिर उन्हें पुश दे सकती है. (Photo: WWE.com)
लिव मॉर्गन का मैच
3 / 6लिव मॉर्गन ने हाल ही में वुमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप अपने नाम की. उन्होंने स्टेफनी वकेर और बैकी लिंच को हराया. अब Crown Jewel में उनकी टक्कर वुमेंस चैंपियन चेल्सी ग्रीन के साथ होगी. इस मैच की घोषणा भी कर दी गई है. दोनों के बीच वुमेंस क्राउन ज्वैल चैंपियनशिप के लिए टक्कर होगी. मॉर्गन पिछले कुछ सालों से अच्छा काम कर रही हैं. लगातार उन्हें पुश भी दिया जा रहा है. 2026 भी उनके लिए बढ़िया रहा है. सऊदी अरब में भी उन्हें सफलता मिल सकती है. (Photo: WWE.com)
रैंडी ऑर्टन का मैच
4 / 6रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स की राइवलरी अभी खत्म नहींं हुई है. इनके बीच पहले मुकाबले भी हो चुके हैं. रैंडी ने अभी भी कोडी का पीछा नहीं छोड़ा है. रैंडी की वजह से कोडी लैडर मैच का हिस्सा नहीं बन पाए थे. Crown Jewel में इन दोनों के बीच मैच बुक किया जा सकता है. कंपनी इस बार मैच में कोई शर्त भी जोड़ सकती है. इसके साथ ही इनकी राइवलरी का अंत कराया जा सकता है. वैसे दोनों की दुश्मनी को कंपनी ने काफी लंबा खींच दिया है. (Photo: WWE.com)
बैकी लिंच का मैच
5 / 6मनी इन द बैंक में बैकी लिंच और स्टेफनी वकेर को लिव मॉर्गन के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. लिंच और वकेर की राइवलरी अभी भी जारी है. रेड ब्रांड के एपिसोड में दोनों के बीच बहस देखने को मिली. दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए. अब Crown Jewel में कंपनी इन दोनों के बीच सिंगल्स मैच बुक कर सकती है. दोनों के बीच वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए नंबर-1 कंंटेंडर्स मैच रखा जा सकता है. (Photo: WWE.com)
सिक्स-मैन टैग टीम मैच
6 / 6ब्लडलाइन की राइवलरी रॉयस कीज के ग्रुप 946 से चल रही है. रेड ब्रांड के एपिसोड में इस हफ्ते सिक्स-मैन टैग टीम मैच बुक किया गया था. वहां पर खूब बवाल हुआ. मैच में दखलअंदाजी भी हुई. मैच का कोई नतीजा नहीं निकल पाया. कीज के ग्रुप में अब कार्मेलो हेज भी शामिल हो गए हैं. Crown Jewel में अब सिक्स-मैन टैग टीम मैच बुक किया जा सकता है. सऊदी में ब्लडलाइन का बवाल देखने को मिल सकता है. (Photo: WWE.com)