Brock Lesnar: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते शानदार रहा. 40 साल के कोडी रोड्स के लिए चीजें ज्यादा खास नहीं रही. शुरुआत में मार खाने के बाद वह लय में लौटे और उन्होंने विरोधियों को चेतावनी दी. रोड्स ने इस बार ब्रॉक लैसनर को भी ललकार दिया है. गुस्से में आकर उन्होंने लैसनर को दो साल पहले दी गई हार के बारे में बात कर दी. कोडी के बयान को सुनकर फैंस में भी उत्साह आ गया. रोड्स ने दावा किया है कि अब वह एक बार फिर द बीस्ट का बुरा हाल करने वाले हैं.
WWE SmackDown में क्या हुआ?
WWE में इस समय Survivor Series 2025 का बिल्डअप चल रहा है. मेंस वॉरगेम्स मैच को लेकर काफी बवाल मच रहा है. सीएम पंक की टीम में उनके अलावा कोडी रोड्स, द उसोज़ और रोमन रेंस हैं. वहीं विज़न टीम में ब्रॉक लैसनर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल, ब्रॉन्सन रीड और ब्रॉन ब्रेकर हैं. SmackDown के लेटेस्ट एपिसोड की शुरुआत में विज़न ने अपनी बात रखी. पॉल हेमन ने अपने साथियों की तारीफ की.लोगन पॉल ने भी कुछ कहा लेकिन इसके बाद द उसोज़ आ गए. जिमी ने कहा कि वह अकेले नहीं आए हैं. कोडी रोड्स का म्यूजिक बजा लेकिन वह नहीं आए. कैमरा बैकस्टेज की तरफ गया, वहां पता चला कि ड्रू मैकइंटायर ने रोड्स के ऊपर जानलेवा हमला किया है.
शो के दौरान ही ब्रॉन्सन रीड और कार्मेलो हेज के बीच लास्ट टाइम इज नाउ के पहले राउंड का मैच हुआ. इसमें लोगन और ब्रेकर ने दखलअंदाजी की. द उसोज़ ने आकर इनके ऊपर हमला किया. अचानक वहां पर कोडी ने आकर रीड को क्रॉस रोड्स लगा दिया. रेफरी ने 10 काउंट किया और रीड रिंग में नहीं जा पाए. इस तरह रीड की हार हो गई. मैच के बाद कोडी ने अनाउंस टेबल पर चढ़कर प्रोमो दिया. उन्होंने विज़न ग्रुप के सभी सदस्यों को धमकी दी. इस दौरान कोडी ने लैसनर की बेइज्जती करते हुए कहा,”ब्रॉक लैसनर, यह मत भूलना कि आखिरी इंसान जिसने आपको यहां हराया था, वह मैं था. और एक बार नहीं बल्कि दो बार.”
WWE Raw में मचेगी तबाही
WWE Survivor Series 2025 से पहले अगले हफ्ते Raw का अंतिम एपिसोड होगा. इस शो के लिए रोमन रेंस और ब्रॉक लैसनर को भी एडवर्टाइज किया गया है. WWE ने यह भी बता दिया है कि शो की शुरुआत रोमन करेंगे. इस हफ्ते रेड ब्रांड में रोमन और लैसनर ने वापसी की थी. रेंस ने द बीस्ट को सुपरमैन पंच लगाकर रिंग के बाहर कर दिया था. अब देखना होगा कि अगले हफ्ते दोनों दिग्गज क्या करेंगे.
ये भी पढ़ें:-John Cena का भारतीय WWE फैंस के लिए उमड़ा प्यार, रिटायरमेंट से पहले खास संदेश देकर ठोका सलाम
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines