Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

‘कुछ समय के लिए’, Brock Lesnar ने WWE फ्यूचर को लेकर किया दिल तोड़ने वाला ऐलान, फैंस को दिया झटका!

ब्रॉक लैसनर ने पिछले साल समरस्लैम में WWE में वापसी कर फैंस बड़ा सरप्राइज दिया था. अब वो ज्यादा समय तक कंपनी में नहीं रहने वाले हैं. उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया है. आइए आपको इसके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 26, 2026 08:25
ब्रॉक लैसनर का बड़ा बयान

Brock Lesnar: WWE SummerSlam 2023 में ब्रॉक लैसनर को कोडी के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. इसके बाद वो कंपनी से गायब हो गए. लैसनर ने पिछले साल SummerSlam में धमाकेदार वापसी कर जॉन सीना के ऊपर हमला किया था. बाद में सीना के साथ उनका मैच भी हुआ. लैसनर इसके बाद से टीवी पर बन हुए हैं. बड़े प्रीमियम लाइव इवेंट्स में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया है. खैर लैसनर ज्यादा समय तक WWE में नहीं रहने वाले हैं. इस बार उन्होंने अपने फ्यूचर को लेकर दिल तोड़ने वाला बयान दिया है.

WWE दिग्गज ब्रॉक लैसनर ने क्या कहा?

Spittin Chiclets को हाल ही में ब्रॉक लैसनर ने अपना इंटरव्यू दिया. लैसनर ने वहां पर स्वीकार किया कि वो अपने बच्चों को पेट भरने के लिए WWE में वापस आए हैं. लैसनर ने कहा, “मैं अपने बच्चों के पेट पालने के लिए वापस काम पर लौटा हूं. आप सभी मेरा किराने का बिल देख सकते हैं .मैंने सालों पहले कंपनी छोड़ दी थी. मैं कुछ ही समय के लिए वापस आया हूं. इस वजह से मैं अपने जीवन में मिले सभी अवसरों के लिए वास्तव में आभारी हूं”.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-Triple H ने WrestleMania 42 के लिए किया खतरनाक टाइटल मैच का ऐलान, 10 साल बाद दिग्गज को मिला बड़ा मौका

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में होगा बड़ा मैच

WrestleMania 42 का आयोजन 18 और 19 अप्रैल को लास वेगास में होने वाला है. फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं. ब्रॉक लैसनर भी वहां पर एक्शन में दिखाई देंगे. लैसनर का मुकाबला युवा ओबा फेमी के साथ तय किया गया है. दोनों की राइवलरी जबरदस्त चल रही है. अभी तक फेमी का दबदबा देखने को मिला है. लगातार दो WWE Raw के एपिसोड में लैसनर को फेमी ने धराशाई किया है. फैंस को दोनों के बीच अच्छे मैच की उम्मीद है. फेमी को इस बार तगड़ा पुश कंपनी ने दिया है. वो अपने करियर का सबसे बड़ा मैच लैसनर के खिलाफ लड़ने वाले हैं.

ये भी पढ़ें:-WWE Raw में मार खाने के बाद Brock Lesnar ने अपने विरोधी से गुस्से में क्या कहा? देखें वीडियो

First published on: Mar 26, 2026 08:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.