Braun Strowman: पिछले साल मई में WWE ने अपने एक कदम से सभी को चौंका दिया था. कंपनी ने ब्रॉन स्ट्रोमैन को रिलीज कर दिया था. स्ट्रोमैन अच्छा काम कर रहे थे. उन्होंने अपनी फैन-फॉलोइंग भी तगड़ी बना ली थी. इसके बाद से अभी तक वो किसी भी रेसलिंग प्रमोशन में नज़र नहीं आए हैं. कई लोगों को लगता है कि उनकी दोबारा WWE में वापसी होगी. स्ट्रोमैन ने खुद इस बार अपनी वापसी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि वो ब्रॉक लैसनर के दुश्मन ओबा फेमी से लड़ने के लिए आ सकते हैं. इसके लिए उन्होंने एक बड़ी शर्त भी रखी है.
पूर्व WWE स्टार ने क्या कहा?
Battleground पॉडकास्ट को हाल ही में ब्रॉन स्ट्रोमैन ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्हों ओबा फेमी के खिलाफ संभावित मैच को लेकर कहा, “पैसा हो तो मैं कुछ भी करने के लिए तैयार हूं. मैं तुरंत ही ओबा फेमी की पिटाई करने के लिए तैयार हूं. क्लैश इन इटली में ब्रॉक लैसनर को ऐसा करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ी थी. ओबा बहुत दमदार हैं. उनका फ्यूचर शानदार है. वो कमाल के रेसलर हैं. अगर WWE थोड़ा समझदारी दिखाए तो हम बहुत पैसा कमा सकते थे. मुझे अगर अच्छा पैसा दिया गया तो मैं फेमी से टकराने के लिए वापस आ सकता हूं”.
ये भी पढ़ें: ‘Roman Reigns मूर्ख हैं’, 40 साल के WWE रेसलर ने ट्राइबल चीफ की घनघोर बेइज्जती कर चौंकाया
ओबा फेमी की चल रही है खतरनाक राइवलरी
ओबा फेमी को कंपनी ने तगड़ा पुश दिया है. उनकी राइवलरी ब्रॉक लैसनर के साथ चल रही है. रेसलमेनिया 42 में फेमी ने लैसनर को पांच मिनट के अंदर हरा दिया था. इसके बाद हाल ही में हुए क्लैश इन इटली में लैसनर ने फेमी को हराया था. अब राइवलरी 1-1 की बराबरी पर चल रही है. इनके बीच जल्द ही तीसरा मुकाबला भी होने की उम्मीद है. फेमी ने कहा है कि वो इतनी जल्दी लैसनर का पीछा नहीं छोड़ने वाले हैं.
ये भी पढ़ें: WWE रिजल्ट्स, 3 जून, 2026: Roman Reigns के साथी की हार, मेन इवेंट में 2 रेसलर्स ने मचाया घमासान
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
1 day agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
3 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
3 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
5 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
6 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
7 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
8 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
12 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
12 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines