'Roman Reigns मूर्ख हैं', 40 साल के WWE रेसलर ने ट्राइबल चीफ की घनघोर बेइज्जती कर चौंकाया

WWE में रोमन रेंस बतौर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन अच्छा काम कर रहे हैं. अब उनके ऊपर एक फेमस स्टार ने निशाना साधा है. वो रेंस से टाइटल वापस भी लेना चाहते हैं. आइए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या बयान दिया है.

WWE

रोमन रेंस को लेकर बयान

Roman Reigns: WWE WrestleMania 42 में रोमन रेंस ने सीएम पंक को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती. इसके बाद से उनका काम शानदार रहा है. जेकब फाटू के साथ उनकी राइवलरी खतरनाक रही. खैर सैथ रॉलिंस ने इस बार रोमन रेंस के ऊपर निशाना साधा है. रॉलिंस की नजरें अब वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप पर हैं, जो उन्होंने हारी नहीं थी. पिछले साल अक्टूबर में इंजरी के कारण रॉलिंस को मजबूरन टाइटल छोड़ना पड़ा था. अब उनका लक्ष्य दोबारा इसे हासिल करना है. आइए आपको बताते हैं कि रॉलिंस ने इस बार क्या कहा.

विज्ञापन

WWE स्टार सैथ रॉलिंस का बड़ा बयान

Prince St. Pizza को सैथ रॉलिंस ने अपना इंटरव्यू दिया. वहां पर उन्होंने कहा, “मेरी कलाई में चोट लग गई थी और इस वजह से मुझे टाइटल छोड़ना पड़ा था. मुझे किसी मैच में हार का सामना नहीं करना पड़ा था. सीएम पंक ने टाइटल जीता और रोमन रेंस के खिलाफ इसे रेसलमेनिया में डिफेंड किया. दोनों ही मेरे दुश्मन हैं. मुझे दोनों को बर्दाश्त करना पड़ा. रोमन रेंस अब मेरे टाइटल को लेकर घूम रहे हैं. वो ये कह रहे हैं कि उन्होंने टाइटल को अहमियत दी है. ये बात एकदम झूठ है. मैं भी जानता हूं और सभी जानते हैं कि वो एक मूर्ख की तरह लगते हैं”.

विज्ञापन

WWE SummerSlam 2026 में हो सकता है मैच

SummerSlam 2026 का आयोजन 1 और 2 अगस्त को होने वाला है. फैंस इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं. वहां पर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच हो सकता है. हाल ही में एक रिपोर्ट में इसे लेकर बड़ी जानकारी सामने आई थी. रॉलिंस किंग ऑफ द रिंग टूर्नामेंट जीतकर रेंस को टाइटल के लिए चुनौती दे सकते हैं. वैसे दोनों के बीच मैच का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जिनमें है Undertaker की WrestleMania स्ट्रीक को ध्वस्त करने का दम, एक ने की है Brock Lesnar की खूब कुटाई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ