WWE रिजल्ट्स, 3 जून, 2026: Roman Reigns के साथी की हार, मेन इवेंट में 2 रेसलर्स ने मचाया घमासान

WWE ने हाल ही में लिस्बन में लाइव इवेंट का आयोजन किया. वहां पर टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से फैंस का दिल जीता. फैंस भी एक्शन देखकर काफी खुश हुए. आइए आपको बताते हैं कि शो में कौन-कौन से मुकाबले हुए.

WWE
1 / 10
WWE लाइव इवेंट

WWE Live Event: WWE का यूरोप का दौरा जारी है. वीकली एपिसोड और लाइव इवेंट्स लगातार चल रहे हैं. हाल ही में क्लैश इन इटली का आयोजन भी किया गया. खैर कंपनी का कारवां इस बार लिस्बन पहुंचा. 3 जून को वहां पर लाइव इवेंट हुआ, जिसमें टॉप स्टार्स ने अपने एक्शन से सभी का दिल जीता. कुछ चैंपियनशिप मुकाबले भी हुए. दर्शकों ने अपने चहेते स्टार्स को खूब चीयर किया. आइए आपको बताते हैं कि वहां पर कौन-कौन से मुकाबले हुए.

विज्ञापन

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच

सिक्स-वुमेंस टैग टीम मैच2 / 10

शार्लेट फ्लेयर, टिफनी स्ट्रेटन और रिया रिप्ली का मुकाबला जेसी जेन, फॉलन हेनली और लैने रेड के साथ हुआ. इस मैच में सभी स्टार्स ने तगड़ा एक्शन दिखाया. अंत में बेबीफेस टीम ने शानदार जीत हासिल की. फ्लयेर और रिप्ली ने जबरदस्त अंदाज में जश्न भी मनाया.

विज्ञापन

पेंटा का मैच

पेंटा का मैच3 / 10

पेंटा ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप WWE के हील डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड की. दोनों ने अपने तगड़े मूव्स से फैंस का खूब मनोरंजन किया. अंत में पेंटा ने जीत हासिल करते हुए अपने टाइटल को रिटेन किया.

एलए नाइट का मैच

एलए नाइट का मैच4 / 10

एलए नाइट का मुकाबला इस बार टैग टीम चैंपियन ऑस्टिन थ्योरी के साथ हुआ. दोनों ने फैंस का खूब दिल जीता. नाइट का दबदबा देखने को मिला. थ्योरी को अंत में हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

डेमियन प्रीस्ट का मैच

डेमियन प्रीस्ट का मैच5 / 10

डेमियन प्रीस्ट की टक्कर इस बार सोलो सिकोआ के साथ हुई. सिकोआ ने मैच में चीटिंग की बहुत कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई. अंत में प्रीस्ट ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की.

स्ट्रीट फाइट मैच

स्ट्रीट फाइट मैच6 / 10

सैथ रॉलिंस का मैच ब्रॉन ब्रेकर के साथ हुआ. दोनों के बीच स्ट्रीट फाइट मैच हुआ. इस मैच में खूब तोड़फोड़ हुई. अंत में टैग टीम चैंपियन ब्रेकर को हार का सामना करना पड़ा. पिछले कुछ हफ्ते ब्रेकर के लिए बढ़िया साबित नहीं हुए हैं.

विज्ञापन

जे'वॉन एवंस का मैच

जे'वॉन एवंस का मैच7 / 10

जे'वॉन एवंस का मैच ईथन पेज के साथ हुआ. इस मैच में तगड़ा एक्शन देखने को मिला. दोनों स्टार्स खूब बवाल मचाया. एवंस को फैंस ने खूब चीयर किया. अंत में उन्होंने ही जीत हासिल की.

द मिज़ का मैच

द मिज़ का मैच8 / 10

डैनहाउजेन और द मिज़ की राइवलरी जारी है. दोनों के बीच लाइव इवेंट में भी लगातार मैच हो रहे हैं. इस बार भी दोनों की टक्कर हुई. एक बार फिर दिग्गज मिज़ को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

यूएस चैंपियनशिप मैच

यूएस चैंपियनशिप मैच 9 / 10

ट्रिक विलियम्स ने रोमन रेंस के पूर्व साथी सैमी ज़ेन और कार्मेलो हेज के खिलाफ यूएस चैंपियनशिप दांव पर लगाई. तीनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. अंत में विलियम्स ने दोनों स्टार्स को हराकर अपने टाइटल को रिटेन किया.

मेन इवेंट

मेन इवेंट10 / 10

मेन इवेंट में कोडी रोड्स ने अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गुंथर के खिलाफ डिफेंड की. दोनों के बीच तगड़ा मैच हुआ. इनका मुकाबला हमेशा की तरह तगड़ा रहा. अंत में कोडी ने अपने टाइटल को शानदार अंदाज में रिटेन किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन