Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में The Undertaker और John Cena के ब्लॉकबस्टर रीयूनियन का ऐलान, WrestleMania 42 से पहले फैंस को मिलेगा तोहफा

WWE WrestleMania 42 से पहले द अंडरटेकर और जॉन सीना का रीयूनियन होने वाला है. इसका ऐलान कर दिया गया है. अब फैंस को दो दिग्गजों के बीच तगड़ी बातचीत देखने को मिलेगी. आइए आपको पूरी जानकारी देते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 3, 2026 11:35
जॉन सीना और अंडरटेकर को लेकर बड़ी खबर

The Undertaker And John Cena: WWE WrestleMania 42 बहुत ही जबदस्त होने वाला है. फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कंपनी ने कुछ बड़े मैचों का ऐलान कर दिया है. WWE ने अब एक बड़ी घोषणा की है. जॉन सीना और द अंडरटेकर का रीयूनियन बहुत जल्द देखने को मिलेगा. आप सभी जानते हैं कि इन दोनों का रेसलिंग की दुनिया में बहुत बड़ा नाम है. अंडरटेकर ने कुछ साल पहले रेसलिंग से रिटायरमेंट ले लिया था. वहीं सीना ने 2025 के अंत में अपने करियर का आखिरी मैच लड़ा. खैर अब सीना और टेकर के रीयूनियन को लेकर फैंस जरूर उत्साहित हो गए होंगे.

जॉन सीना और द अंडरटेकर को लेकर बड़ा ऐलान

Fanatics Events ने एक्स पर ऐलान किया अंडरटेकर के साथ जॉन सीना WWE वर्ल्ड में ‘सिक्स फीट अंडर वद द अंडरटेकर’ की लाइव रिकॉर्डिंग में शामिल होंगे. ये धमाकेदार शो शनिवार 18 अप्रैल को लास वेगास कन्वेंशन सेंटर में होगा. सबसे बड़ी बात है कि पहली बार दोनों बिना स्क्रिप्ट के नज़र आएंगे. इसका मतलब साफ है कि दोनों अपने करियर को लेकर बड़े खुलासे करेंगे. सीना और टेकर के बीच रेसलमेनिया में मैच भी हो चुका है. वहां पर इसे लेकर भी चर्चा की जाएगी.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Randy Orton का खेल खत्म, मिस्ट्री मैन का खुलासा, जानिए WWE SmackDown में इस हफ्ते क्या होगा?

---विज्ञापन---

WWE WrestleMania 42 में जॉन सीना निभाएंगे बड़ा रोल

WrestleMania 42 के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. फैंस को तगड़े मुकाबले देखने को मिलेंगे. पिछले साल दिसंबर के बाद से WWE टीवी पर जॉन सीना नज़र नहीं आए हैं. अब वो रेसलमेनिया 42 में नज़र आएंगे. उन्हें होस्ट की भूमिका दी गई है. सीना ने कुछ दिन पहले खुद ही इसका ऐलान किया था. उन्होंने कहा था कि, “धूप में आराम की जिंदगी. मजाक कर रहा हूं. मैं नेटफ्लिक्स के लिए वन अटेम्प्ट रिमेनिंग नाम की एक फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं. रिलीज होने पर आप इसे देख सकते हैं. मैं आजकल सफर पर भी हूं. ये तो अजीब बात है क्योंकि रोड टू रेसलमेनिया चल रहा है. हॉलीवुड लास वेगास के बहुत पास है. यहां अफवाह चल रही है कि रेसमलेनिया को एक होस्ट की जरूरत है. मैं तो पहले से ही उस सफर पर हूं. तो रेसलमेनिया में मिलते हैं”.

ये भी पढ़ें: WWE WrestleMania 42 से पहले Brock Lesnar पर लगे घिनौने आरोप, गलत डिमांड के सनसनीखेज खुलासे से मचा बवाल!

First published on: Apr 03, 2026 11:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.