UnderTaker Match Turned Down: WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने WrestleMania में 27 मैच लड़े हैं। कई सारे सुपरस्टार्स को उनके खिलाफ काम करने का मौका मिला है। WrestleMania में दिग्गज से भिड़ना किसी सम्मान से कम नहीं है। हालांकि, TNA के दिग्गज एबिस ने अंडरटेकर के खिलाफ साल के सबसे बड़े इवेंट में लड़ने से कई बार मना किया है। बड़ी बात यह है कि WWE में एबिस ने कभी मैच नहीं लड़ा है और हमेशा TNA के लिए लॉयल रहे।
अंडरटेकर से WWE WrestleMania मैच के लिए किया इंकार
गेटिंग ओवर पॉडकास्ट पर एबिस नजर आए और उन्होंने बताया कि कई बार WWE से उनकी अंडरटेकर के खिलाफ मैच को लेकर बातचीत हुई। उनकी मीटिंग अच्छी गई लेकिन उन्हें WWE में आने में दिलचस्पी नहीं थी। उन्होंने कहा, ‘ऐसे काफी मौके आए, जब हमारे बीच बात हुई। बातचीत हमेशा अच्छी गई लेकिन उस समय मैं TNA में था। मैं शुरुआत से वहां था और निजी तौर पर मेरे लिए उस कंपनी छोड़ना मुश्किल था।’
उन्होंने आगे कहा, ‘मुझे महसूस होता था कि मैं एजे स्टाइल्स, समोआ जो, जैफ जैरेट, स्टिंग और कर्ट एंगल के साथ TNA का स्तंभ हूं। इसी वजह मेरे मन में वफादारी थी। मुझे कोई दिलचस्पी नहीं थी। उस समय मैं पूरी तरह TNA के लिए समर्पित था।’
रिंग में वापसी करने में नहीं है दिलचस्पी
पॉडकास्ट के दौरान ही एबिस ने बताया कि वो WWE में अभी प्रोड्यूसर के रूप में काम करके खुश हैं। उन्हें रिंग में वापसी में कोई इंटरेस्ट नहीं है और वो रिटायर ही रहना चाहते हैं। एबिस ने कहा, ‘मेरा हो गया है। मैं रिटायर हो चुका हूं। मैं इससे ज्यादा खुश नहीं हो सकता। मेरे पास दुनिया की सबसे शानदार नौकरी है। WWE में प्रोड्यूसर के रूप में आप स्टार्स की मदद करते हैं और मैच तैयार करते हैं। उन्हें बाहर जाकर लाखों लोगों के सामने लड़ते हुए देखना आपके जीवन में जान भर देता है। यह मेरे लिए इस दुनिया में सबसे शानदार बात है।’
ये भी पढ़ें:- खतरनाक रेसलर ने Roman Reigns से छिनी WWE की गद्दी, चारों खाने चित करने के बाद दी खुली चेतावनी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
4 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
1 day agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
2 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
3 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
4 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
5 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
5 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
7 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
10 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines