खतरनाक रेसलर ने Roman Reigns से छिनी WWE की गद्दी, चारों खाने चित करने के बाद दी खुली चेतावनी

WWE Raw के एपिसोड में रोमन रेंस पर खतरनाक तरीके से हमला हुआ। इसी के साथ एक उभरते हुए सुपरस्टार ने रोमन से उनकी गद्दी लेने का ऐलान कर दिया है। SummerSlam के लिए भी रेंस को धमकी मिल गई।

WWE, Roman Reigns, Bron Breakker

रोमन रेंस की हालत हुई खराब

Bron Breakker Warns Roman Reigns: WWE Raw के हालिया एपिसोड में रोमन रेंस नजर आए लेकिन उनका हाल बेहाल हो गया। खतरनाक रेसलर और उनके दुश्मन ब्रॉन ब्रेकर ने अब उनकी गद्दी ले ली है। SummerSlam से पहले उन्होंने रोमन को खुली चेतावनी दे दी है। बता दें कि साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट में वो एक टैग टीम मैच में आमने-सामने आने वाले हैं।

विज्ञापन

WWE Raw में ब्रॉन ब्रेकर ने छिनी रोमन रेंस की गद्दी

Raw में जे उसो पर ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड ने मिलकर हमला किया। रोमन रेंस उन्हें बचाने आए और सफल भी रहे। हालांकि, अंत में ब्रेकर और रीड का पलड़ा भारी रहा। रोमन रेंस ने कुछ सालों पहले ब्रॉक लैसनर के साथ एक प्रोमो में कहा था कि WWE की रिंग, कैमरामैन, फैंस, रोप्स सबकुछ उनका है। उन्होंने खुद को टॉप पर बताया था। Raw में ब्रॉन ने रोमन का हाल बेहाल किया।

विज्ञापन

घायल रेंस के सामने बैठकर ब्रॉन ने कहा कि यह सबकुछ अब उनका हो गया है। उन्होंने कहा, ‘आप अभी जिस रिंग में हैं, अब यह मेरी हो चुकी है। यह रोप्स मेरी हैं। यह कैमरामैन मेरे लिए काम करते हैं। आप इन एरीना में मौजूद सभी लोगों को देख सकते हैं? यह सभी मेरे लोग हैं और वो मेरे लिए चिल्लाते हैं।’ ब्रॉन ब्रेकर ने यह कहकर हुंकार भार दी है कि रोमन की जगह अब वो WWE फेस बन चुके हैं। बाद ने ब्रेकर के साथी ब्रॉन्सन रीड ने रिंगसाइड पर रोमन रेंस पर अटैक किया और उनके जूते निकाल लिए।

विज्ञापन

SummerSlam 2025 में होगा बड़ा टैग टीम मैच

WWE ने SummerSlam 2025 के लिए एक शानदार टैग टीम मैच बुक किया है। नाईट 1 में रोमन रेंस और जे उसो साथ काम करते हुए नजर आएंगे। उनका सामना ब्रॉन ब्रेकर और ब्रॉन्सन रीड से देखने को मिलेगा। फैंस इस टैग टीम मुकाबले को लेकर उत्साहित हैं। दोनों ही टीमें तगड़ी हैं और ऐसे में उनके बीच जबरदस्त एक्शन देखने को मिल सकता है। WWE चाहे, तो रोमन के इस मैच को मेन इवेंट में बुक कर सकती है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ