Most WWE Survivor Series Match: WWE Survivor Series एक ऐसा प्रीमियम लाइव इवेंट है जिसे लेकर फैंस हमेशा उत्साहित रहते हैं. हर साल इसमें कोई ना कोई चौंकाने वाली चीज जरूर होती है जो फैंस के जेहन में बस जाती है. WWE दिग्गजों का हमेशा इस इवेंट में जलवा देखने को मिला है. कुछ स्टार्स का नाम तो इसी शो की बदौलत है. Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाले हैं. ऐसे में हम इस आर्टिकल में आपको उन 3 दिग्गजों के बारे में बताएंगे जिन्होंने Survivor Series के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच लड़े हैं.
द अंडरटेकर
द अंडरटेकर द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम हैं. WWE का कोई ऐसा बड़ा पीएलई नहीं है जिसमें उन्होंने रिकॉर्ड ना बनाए हों. Survivor Series में भी टेकर का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. उन्होंने सबसे ज्यादा 18 मैच इस इवेंट में लड़े हैं. लिस्ट में वह सबसे ऊपर हैं. उन्होंने 13 मुकाबलों में जीत मिली है और 5 में हार का सामना करना पड़ा है.
केन
केन को भी रेसलिंग की दुनिया में असली पहचान Survivor Series से ही मिली. सबसे ज्यादा मैच लड़ने के मामले में वह दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने 17 मुकाबलों में हिस्सा लिया. वह हमेशा अपने आइकॉनिक कैरेक्टर के लिए जाने जाते हैं. केन को 17 मैचों में से 8 में जीत मिली है. 7 मकुाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है और 2 का नतीजा नहीं निकला.
ये भी पढ़ें:-John Cena ने दी इस WWE स्टार को करियर बदलने वाली सलाह, मान ली बात और चमक गई किस्मत
शॉन माइकल्स
WWE में शॉन माइकल्स का भी बहुत बड़ा नाम है. पूरी दुनिया में उनकी फैन फॉलोइंग है. कई साल पहले उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था लेकिन आज भी सभी की जुबान पर उनका नाम रहता है. माइकल्स भी Survivor Series में 17 मैच लड़ चुके हैं. हालांकि, हार और जीत के मामले में उनका रिकॉर्ड काफी खराब रहा है. उन्हें 7 में जीत और 10 में हार का सामना करना पड़ा है.
रैंडी ऑर्टन
रैंडी ऑर्टन इस लिस्ट में चौथे नंबर पर हैं. वह 2002 से WWE में परफॉर्म कर रहे हैं. आज भी वह मौजूदा रोस्टर में सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में मौजूद हैं. ऑर्टन ने Survivor Series में अभी तक 16 मैच लड़े हैं. उन्हें 10 में जीत और 6 में हार का सामना करना पड़ा है. इस इवेंट में ऑर्टन का रिकॉर्ड बढ़िया रहा है.
बिग शो
बिग शो भी अपनी खतरनाक कद-काठी के लिए जाने जाते थे. उनका वजन भी बहुत ज्यादा था. रिंग में उनका सामना कर पाना हर किसी के बस की बात नहीं थी. Survivor Series में बिग शो ने 15 मैच लड़े हैं. उन्होंने भी इस इवेंट में कुछ ऐतिहासिक मैच लड़े हैं. 8 मुकाबलों में उन्हें जीत और 7 में हार प्राप्त हुई है.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज Roman Reigns की बॉडी पर बने टैटू का मतलब क्या है? जानिए दिलचस्प कहानी
संबंधित खबरें
SmackDown रिजल्ट्स: WWE को अचानक मिले नए चैंपियंस, मेन इवेंट में मची तबाही
2 days agoनाना पाटेकर के निधन से शोक में डूबे पूर्व भारतीय WWE स्टार्स
4 days agoRoman Reigns के फैंस के लिए खुशखबरी, WWE ने नए शेड्यूल का किया ऐलान
4 days agoRoman Reigns के भाई की 'घर वापसी', WWE ने किया 6 रेसलर्स के बीच मैच का ऐलान
6 days agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
7 days agoMoney in the Bank 2026 लैडर मैच में हिस्सा लेने वाले 12 फाइटर्स का ऐलान
7 days agoहॉल ऑफ फेम में शामिल हुए WWE दिग्गज Brock Lesnar, नए लुक ने किया हैरान
8 days agoWWE Money in the Bank 2026 को भारत में कब और कहां लाइव देखें?
9 days agoWWE ने Roman Reigns की धमाकेदार वापसी का किया ऐलान
13 days agoWWE ने Money in the Bank 2026 के लिए कितने मैचों का ऐलान किया है?
13 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines