Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

WWE में इन 5 मौजूदा स्टार्स की चलती है ‘तानाशाही’, ना नियम और ना रोक-टोक, सिर्फ खुद की मर्जी!

WWE में कुछ रेसलर्स हैं जो लंबे समय से काम कर रहे हैं. इन्हें तगड़ी सफलता भी मिली है. सबसे बड़ी बात है कि उन्होंने कंपनी को बिजनेस भी दिया है. इस वजह से ही इन्हें क्रिएटिव फ्रीडम भी दी गई है. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Mar 7, 2026 15:19
इन WWE स्टार्स के पास है खुली छूट!

WWE Stars: WWE में काम करना किसी के लिए भी आसान नहीं है. कई बार बड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. सभी को क्रिएटिव टीम के हिसाब से चलना पड़ता है और उनके अनुसार ही रिंग में एक्शन दिखाना होता है. आपने देखा होगा कि WWE में कई बार रेसलर्स की क्रिएटिव टीम से नहीं बनी है. इस वजह से उन्होंने कंपनी को अलविदा भी कह दिया. वहीं कुछ स्टार्स ऐसे हैं जिन्हें पूरी फ्रीडम दी जाती है. ये अपनी मर्जी से काम करते हैं. यहां हम आपको मौजूदा समय के पांच बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बताएंगे जो अपने हिसाब से काम करते हैं और उनके लिए ज्यादा रोक-टोक नहीं है.

ब्रॉक लैसनर

ब्रॉक लैसनर खुद की मर्जी के मालिक हैं. विस मैकमैहन ने हमेशा उन्हें खुली छूट दी. उन्होंने जब हां कहा तब विंस उन्हें वापस लाए. सबसे बड़ी बात है कि पार्ट-टाइमर होने के बावजूद द बीस्ट को सबसे ज्यादा पैसा मिला. आज भी वो अपने हिसाब से चलते हैं. कहा जाता है कि वो अपने विरोधी और कहानी खुद ही चुनते हैं. ट्रिपल एच ने 2024 में एक इंटरव्यू में कहा था कि लैसनर जब जो चाहेंगे, वो हम करने को तैयार हैं. द गेम ने ये भी बताया था कि WWE में लैसनर की वापसी हमेशा उनके ऊपर ही निर्भर करती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:-WWE में किस्मत के मारे Drew McIntyre बेचारे!, Triple H ने 56 दिन हराकर खेल किया खत्म, WrestleMania मैच में बड़ा बदलाव

---विज्ञापन---

पॉल हेमन

पॉल हेमन कई सालों से WWE में काम कर रहे हैं. उन्होंने आजतक जिनके साथ भी कार्य किया है, उन्हें तगड़ी सफलता मिली है. ब्रॉक लैसनर, सीएम पंक और रोमन रेंस को टॉप पर हेमन ने ही पहुंचाया है. हेमन हमेशा से अपने चतुर दिमाग के लिए जाने जाते हैं. स्टोरी को किस अंदाज में आगे बढ़ाना है वो बहुत अच्छे से जानते हैं. उन्हें ये भी पता है कि क्या करने से बिजनेस आएगा. इस वजह से हेमन को भी छूट मिली है. वो अपने हिसाब से काम करते हैं. हेमन जो भी कहते हैं, उसे तुरंत पूरा किया जाता है.

रोमन रेंस

2022 से पहले WWE में रोमन रेंस को ज्यादा सफलता नहीं मिली. कंपनी ने बतौर फेस उन्हें आगे बढ़ाने की पूरी कोशिश की. अगस्त 2020 में उन्होंने हील टर्न लिया. इसके बाद रेंस की किस्मत चमक गई. वो 1316 दिन तक चैंपियन रहे. पिछले कुछ सालों में रेंस का भी पार्ट-टाइम शेड्यूल हो गया है. वो अपने हिसाब से काम करते है. कंपनी ने उन्हें भी क्रिएटिव फ्रीडम दी हुई है. जब उन्हें टाइम मिलता है, तब वो रिंग में कदम रखते हैं.

द रॉक

द रॉक TKO के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स का हिस्सा हैं. इसका मतलब साफ है कि उनके कई शेयर हैं. वो खूब कमाई भी करते हैं. WWE में उनकी मर्जी भी चलती है. बैकस्टेज वो अंदर ही अंदर काम करते हैं. सबसे बड़ी बात है कि जब वो रिंग में आना चाहेंगे तो उनकी एंट्री हो जाएगी. रॉक अब फैंस के हिसाब से भी नहीं चलते हैं. इस वजह से ही वो पिछले साल एलिमिनेशन चैंबर के बाद से टीवी पर नहीं दिखे हैं. रॉक के पास इतनी पावर है कि वो किसी को कंपनी से रिलीज भी करा सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

रैंडी ऑर्टन 2002 से कंपनी में वफादारी के साथ काम कर रहे हैं. WWE ने उन्हें इसका फल भी दिया है. ऑर्टन को भी उनकी कहानियों को आगे बढ़ाने और उसके ऊपर काम करने की पावर दी गई है. क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर वो कार्य करते हैं. सबसे बड़ी बात है कि उनके द्वारा रखे गए प्रस्ताव पर भी विचार किया जाता है. आप सभी जानते हैं कि ऑर्टन की वजह से हमेशा ही कंपनी को तगड़ा फायदा पहुंचा है.

ये भी पढ़ें:-इंतजार करते रह गए Roman Reigns, WWE ने ट्राइबल चीफ बनाने का दरवाजा किया बंद, दिग्गज ने खोला सबसे बड़ा राज

First published on: Mar 07, 2026 03:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.