WWE: WWE SummerSlam 2025 का अंत गजब के अंदाज में हुआ. नाइट-2 के मेन इवेंट में जॉन सीना ने कोडी रोड्स के खिलाफ अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप डिफेंड की. सीना को हार का सामना करना पड़ा. कोडी ने उनके 105 दिनों के टाइटल रन का अंत किया. ब्रॉक लैसनर ने इसके बाद वापसी करते हुए सीना को एफ-5 लगाया. अब यह बात पक्की है कि लैसनर और सीना की राइवलरी आगे देखने को मिलेगी. ब्रॉक ने 2 साल बाद WWE रिंग में एंट्री की है. खैर यहां पर हम उन 3 स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें द बीस्ट की वापसी बाद तगड़ा नुकसान हो सकता है.
एजे स्टाइल्स
2016 में एजे स्टाइल्स ने WWE में एंट्री की थी. उनकी इसके बाद जॉन सीना के साथ जबरदस्त राइवलरी रही थी. स्टाइल्स भी अपने करियर के अंतिम दौर में चल रहे हैं. सीना के रिटायरमेंट टूर में फैंस स्टाइल्स के साथ मुकाबला देखना चाहते हैं. उम्मीद थी कि समरस्लैम 2025 के बाद ऐसा होगा लेकिन अब चीजें काफी मुश्किल लग रही हैं. ब्रॉक लैसनर ने वापसी कर ली है तो उनका मुकाबला सीना के साथ होना तय है. ट्रिपल एच भी कह चुके हैं कि सीना के अनुरोध पर ही लैसनर को लाया गया है. स्थिति को देखते हुए कहा जा सकता है कि लैसनर की वापसी से स्टाइल्स को भी नुकसान हुआ है. स्टाइल्स और सीना के मैच से WWE को भी काफी फायदा मिल सकता था.
ड्रू मैकइंटायर
जॉन सीना ने जब रिटायरमेंट टूर का ऐलान किया था तब से ही ड्रू मैकइंटायर उनके खिलाफ मैच की मांग कर रहे हैं. मैकइंटायर कई बार सीना को ललकार भी चुके हैं. मैकइंटायर ने यह भी कहा था कि सीना की तरफ से उन्हें कोई जवाब नहीं मिलता है. समरस्लैम के बाद उम्मीद की जा रही थी कि मैकइंटायर और सीना के बीच चैंपियनशिप मैच होगा लेकिन अब ऐसा नहीं है. सीना ने अपना टाइटल कोडी के खिलाफ गंवा दिया है. ब्रॉक लैसनर ने भी वापसी कर ली है. लैसनर आ गए हैं तो मैकइंटायर का पत्ता साफ होना तय है. उन्हें शायद ही अब सीना के खिलाफ आगे जाकर मैच मिल पाएगा.
कोडी रोड्स
WWE SummerSlam 2025 में कोडी रोड्स ने जॉन सीना को हराकर अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप अपने नाम की. रोड्स को दोबारा टाइटल हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी है. ब्रॉक लैसनर की वापसी ने उनका मामला खराब कर दिया. लैसनर नहीं आते तो फिर सभी का फोकस कोडी के ऊपर ही होता. अब ऐसा नहीं है. लोगों ने एकदम से अपना ध्यान ब्रॉक के ऊपर केंद्रित कर दिया है. आगे जाकर भी फैंस की नजरें सीना और लैसनर की राइवलरी पर ही होंगी. कहीं ऐसा ना हो कि कोडी का यह टाइटल रन इस चक्कर में बेकार चला जाए.
ये भी पढ़ें:- WWE में Brock Lesnar की वापसी पर John Cena ने तोड़ी अपनी चुप्पी, मैच के लिए तैयार रहने का किया दावा
संबंधित खबरें
The Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
1 day agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
2 days agoWWE WrestleMania 43 के मेन इवेंट में इस दिन हो सकता है रोमन का मैच
3 days agoTriple H ने WWE Crown Jewel 2026 के लिए किया भयानक मैच का ऐलान
3 days ago11 साल बाद WWE दिग्गज ने रिंग में वापसी कर मचाई तबाही
4 days agoWWE Raw में इस हफ्ते आएगा रोमन का तूफान, इन 3 चीजों से उड़ा सकते है होश
8 days agoभारतीय रेसलर ने रोमन के Crown Jewel में होने वाले मैच का नतीजा किया लीक
9 days agoRoman Reigns से लेकर Sami Zayn तक…WWE के सभी मौजूदा चैंपियंस की पूरी लिस्ट
10 days agoWWE WrestleMania 43 के 3 सबसे भयानक मैचों का हुआ खुलासा
10 days agoएक पांव वाले रेसलर का संन्यास का ऐलान, Brock Lesnar ने किया था हमला
11 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines