Triple H: WWE के लिए 2025 बहुत ही जबरदस्त रहा. फैंस को बड़े सरप्राइज मिले. सबसे बड़ी बात है कि लगातार नए चैंपियन देखने को मिले. बिजनेस के लिहाज से कंपनी को बढ़िया सफलता मिली है. कुछ स्टार्स को तगड़ा पुश भी द गेम ने दिया है. जॉन सीना के रिटायरमेंट टूर से भी सभी उत्साहित रहे हैं. सीना अगले महीने 13 दिसंबर को करियर का आखिरी मैच लड़ने वाले हैं. जल्द ही सभी 2026 में प्रवेश कर जाएंगे. इस आर्टिकल में हम WWE के तीन उभरते सुपरस्टार्स की बात करेंगे जिन्हें 2026 में द गेम वर्ल्ड चैंपियन बनाकर बहुत बड़ा तोहफा दे सकते हैं.
ब्रॉन ब्रेकर
ब्रॉन ब्रेकर को WWE मेन रोस्टर में आए हुए अभी ज्यादा लंबा समय नहीं हुआ है. छोटे से रन में उन्होंने अपना जबरदस्त दबदबा बना लिया है. WWE ने पहले ही बता दिया है कि ब्रेकर फ्यूचर स्टार हैं. इस वजह से ही उन्हें पॉल हेमन के साथ द विज़न ग्रुप में रखा गया है. ब्रेकर का रिंग में एक्शन बहुत तगड़ा रहता है और हर कोई उन्हें पसंद करता है. 2026 में उनका वर्ल्ड चैंपियन बनना लगभग तय है. ट्रिपल एच जरूर उन्हें आगे बढ़ाएंगे. ऐसा लगता है कि सीएम पंक के टाइटल रन का अंत वहीं करेंगे.
ये भी पढ़ें:-WWE में इन 3 फेमस स्टार्स की फूटी किस्मत, John Cena से उनके रिटायरमेंट टूर में मैच लड़ने का नहीं मिला मौका
एलए नाइट
एलए नाइट कई सालों से WWE में अपनी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने का इंतजार कर रहे हैं. पिछले कुछ साल उनके लिए शानदार रहे हैं. वर्ल्ड चैंपियनशिप जीतने की कतार में नाइट भी हैं. फैंस की मांग भी है कि उन्हें चैंपियन बनाया जाए. नाइट की फैन-फॉलोइंग काफी तगड़ी है. ट्रिपल एच 2026 में जरूर नाइट को चैंपियन बनाकर फैंस को सरप्राइज देंगे. अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया तो फिर दर्शकों का गुस्सा उनके ऊपर फूट सकता है.
सैमी जेन
सैमी जेन लंबे समय से WWE में काम कर रहे हैं. हालांकि, वह कभी वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाए हैं. इस बात को लेकर हमेशा चर्चा चलती रहती है क्योंकि सैमी वर्ल्ड टाइटल जीतना डिजर्व करते हैं. समय-समय पर कंपनी ने उन्हें पुश दिया है लेकिन वह ज्यादातर मिड-कार्ड में ही रहे हैं. 2026 में ट्रिपल एच उन्हें पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनाकर फैंस को खुश कर सकते हैं. सैमी भी कई बार इंटरव्यू में टाइटल जीतने की बात करते रहते हैं.
ये भी पढ़ें:-6 फुट 4 इंच का रेसलर होगा WWE में John Cena का अंतिम विरोधी! हुई बहुत बड़ी भविष्यवाणी
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
18 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
22 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
6 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines