6 फुट 4 इंच का रेसलर होगा WWE में John Cena का अंतिम विरोधी! हुई बहुत बड़ी भविष्यवाणी

WWE में जॉन सीना का अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 मैन टूर्नामेंट चल रहा है. इसमें शामिल एक स्टार ने दावा किया है कि वह दिग्गज को रिटायर करेंगे.

WWE - 2025-11-20T124833.664

WWE

John Cena:13 दिसंबर, 2025 को WWE Saturday Night’s Main Event में जॉन सीना अपने करियर का अंतिम मैच लड़ने वाले हैं. उनका अंतिम विरोधी चुनने के लिए 16 रेसलर्स के बीच टूर्नामेंट रखा गया है. पहले राउंड के कुछ मुकाबले भी हो चुके हैं. गुंथर भी इसका हिस्सा हैं. उन्होने इवांस को हराकर अगले राउंड में प्रवेश कर लिया है. खैर द रिंग जनरल ने अब बातों ही बातों यह लीक दिया है कि सीना को वह ही रिटायर करने वाले हैं.

विज्ञापन

WWE स्टार गुंथर ने किया दावा

आपको बता दें जॉन सीना के लास्ट टाइम इज नाउ टूर्नामेंट में रुसेव, डेमियन प्रीस्ट, शिंस्के नाकामुरा, शेमस, द मिज़, जे उसो, एलए नाइट, जैक रायडर, जे’वॉन इवांस, गुंथर, सोलो सिकोआ, डॉल्फ जिगलर, ब्रॉन्सन रीड, कार्मेलो हेज, पेंटा और फिन बैलर हिस्सा ले रहे है. इनमें से कुछ स्टार्स पहले राउंड में बाहर हो गए हैं. जैक रायडर और डॉल्फ जिगलर ने मिस्ट्री अपोनेंट के रूप में एंट्री की. रेसलिंग वर्ल्ड में इस बात की ही चर्चा है कि सीना का अंतिम विरोधी कौन होगा. गुंथर सभी के फेवरेट माने जा रहे हैं.

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर हाल ही में गुंथर ने एक वीडियो पोस्ट किया. उन्होंने वहां पर आत्मविश्वास दिखाया और टूर्नामेंट जीतने की बात कही. द रिंग जनरल ने कहा,”बहुत ही शानदार वापसी. पहला राउंड पूरा हो गया. अगले हफ्ते का टर्न है. द लास्ट टाइम इस नाउ टूर्नामेंट. मुझे लगता है कि यह कोई राज नहीं है कि आखिरी बार मैं हूं. रिंग जनरल”.

विज्ञापन

WWE Survivor Series 2025 में जॉन सीना दांव पर लगाएंगे टाइटल

Survivor Series 2025 का आयोजन 29 नवंबर को होने वाला है. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स पर सभी की नजरें रहेंगी. इसके अलावा जॉन सीना भी अंतिम बार इस प्रीमियम लाइव इवेंट में एक्शन में देखने को मिलेंगे. सीना अपनी इंंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. पिछले हफ्ते बॉस्टन में हुए Raw के एपिसोड में सीना ने डॉमिनिक को हराकर टाइटल अपने नाम किया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ