हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WWE Raw में इस हफ्ते ये 3 स्टार्स वापस आकर मचा सकते हैं बवाल, एक को WrestleMania में लगा था झटका

WWE Raw का इस हफ्ते का एपिसोड जबरदस्त होने वाला है. रोमन रेंस भी वहां पर आने वाले हैं. कुछ स्टार्स की धमाकेदार वापसी देखने को मिल सकती है. आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन फैंस को बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं.

विज्ञापन
WWE Raw में किसकी होगी वापसी?

Raw Return: WWE Raw का एपिसोड इस हफ्ते शानदार होने वाला है. 9 मई को बैकलैश इवेंट का भी आयोजन होने वाला है. फैंस इसे लेकर भी उत्साहित हैं. रोमन रेंस भी इसका हिस्सा बनने वाले हैं. रेड ब्रांड के शो पिछले कुछ महीनों से जबरदस्त हो रहे हैं. दर्शकों को बड़े सरप्राइज मिल रहे हैं. कंपनी ने इस हफ्ते के लिए बड़े मैच और सैगमेंट्स का ऐलान कर दिया है. रेंस भी शो में आएंगे. उन्हें जेकब फाटू की चुनौती का जवाब देना है. यहां हम तीन सुपरस्टार्स की बात करेंगे जो इस हफ्ते Raw में वापसी कर बवाल मचा सकते हैं.

रैंडी ऑर्टन

WrestleMania 42 के बाद से अभी तक रैंडी ऑर्टन Raw और SmackDown में नज़र नहीं आए हैं. रैंडी के ब्रांड में अब बदलाव भी हो सकता है. वो इस हफ्ते Raw के एपिसोड में वापसी कर नए अंदाज में कहानी की शुरुआत कर सकते हैं. रैंडी अब हील भी बन चुके हैं. वैसे तो सभी ने सोचा था कि वो रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बनेंगे, लेकिन कोडी रोड्स ने टाइटल रिटेन कर लिया. अगर रेड ब्रांड में रैंडी आ गए तो बवाल मच सकता है.

ये भी पढ़ें: 5 सुपरस्टार्स जिन्हें Triple H ने WWE SummerSlam 2026 से पहले चैंपियन जरूर बनाना चाहिए

विज्ञापन

ब्रॉन्सन रीड

ब्रॉन्सन रीड भी पिछले कुछ महीनों से इंजरी के कारण गायब चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने भी अपनी वापसी के संकेत दिए हैं. वो इस हफ्ते वापस आकर सैथ रॉलिंस के ऊपर हमला कर सकते हैं. रॉलिंस के ऊपर ब्रॉन ब्रेकर भी हमला कर चुके हैं. रीड अब अपने सुनामी मूव से कहर ढा सकते हैं. रीड इस बार रेसलमेनिया 42 का हिस्सा भी नहीं बने. अब वो वापस आकर अपने फैंस को बहुत बड़ा सरप्राइज दे सकते हैं. रीड के आने से आगे की कहानी में भी मजा आ जाएगा.

केविन ओवेंस

पिछले साल रेसलमेनिया से पहले केविन ओवेंस ने अपनी इंजरी का खुलासा किया था. इसके बाद से अभी तक वो भी टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं. ओवेंस भी वापसी के संकेत दे चुके हैं. ओवेंस इस हफ्ते रेड ब्रांड में आकर नई दुश्मनी शुरू कर सकते हैं. आप सभी जानते हैं कि ओवेंस की फैन-फॉलोइंग जबरदस्त है. उन्होंने हमेशा अपने काम से सभी का दिल जीता है. अब उनकी वापसी बनती भी है. रोस्टर में कई ऐसे स्टार्स मौजूद हैं जिनके साथ उनका मैच हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: 5 WWE स्टार्स जिनके साथ Brock Lesnar को रिटायर करने वाले Oba Femi का अगला मैच हो सकता है

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola