हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

3 कारण क्यों Triple H ने WWE WrestleMania 42 में Roman Reigns vs CM Punk मैच बुक करके बड़ी गलती की

WWE WrestleMania 42 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. दोनों की तगड़ी राइवलरी चल रही है. कुछ कारणों से ट्रिपल एच ने इस मुकाबले को शायद बुक नहीं करना चाहिए था. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
WWE WrestleMania 42

WrestleMania 42: WWE WrestleMania 42 के आयोजन में ज्यादा समय नहीं बचा हुआ है. 18 और 19 अप्रैल को तगड़ा शो देखने को मिलेगा. वहां पर नाइट-2 में सीएम पंक अपनी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को रोमन रेंस के खिलाफ डिफेंड करेंगे. रेंस ने 2026 का मेंस रॉयल रंबल मैच जीतकर पंक को अपना विरोधी चुना. Raw में दोनों की राइवलरी चल रही है. खैर यहां हम तीन कारणों की बात करेंगे कि क्यों ट्रिपल एच ने मेगा इवेंट में रोमन और पंक का मैच बुक करके बड़ी गलती की.

रोमन रेंस और सीएम पंक हैं फेस स्टार्स

WWE में स्टोरीलाइन का बहुत महत्व है. इसके हिसाब से ही कंपनी चलती है. क्रिएटिव टीम को ज्यादा दिमाग लगाना पड़ता है. हमेशा दुश्मनी फेस और हील स्टार के बीच होती है. इस वजह से ही फैंस उत्साहित रहते हैं. मौजूदा समय में रोमन रेंस और सीएम पंक बतौर फेस काम कर रहे हैं. दोनों को फैंस चीयर करते हैं. देखा जाए तो कहानी में मजा नहीं आ रहा है. एरीना में बैठे दर्शक भी कंफ्यूज हैं कि किसका सपोर्ट करें. इस लिहाज से देखा जाए तो ट्रिपल एच ने दोनों का मैच बुक कर गलती कर दी है.

ये भी पढ़ें: 38 साल का रेसलर WWE में Brock Lesnar को करेगा रिटायर! द बीस्ट के अंतिम विरोधी को लेकर हुई भविष्यवाणी

विज्ञापन

जीत और हार से किसी को फर्क नहीं पड़ेगा

सीएम पंक और रोमन रेंस बड़े स्टार हैं. इन दोनों को किसी पहचान की जरूरत नहीं है. किसी युवा स्टार को रेसलमेनिया 42 में पुश दिया जाता तो ये कंपनी के फ्यूचर के लिए अच्छा रहता. रोमन और पंक को जीत-हार से कोई फर्क नहीं पड़ेगा. दोनों अपने करियर के टॉप पर हैं. पंक और रेंस की राइवलरी पहले भी रह चुकी है. पिछले साल भी इनके बीच टक्कर हुई थी. फैंस को अगर नहीं चीज देखने को मिलती तो मजा आता. इन वजहों से भी इनके बीच मैच बुक करना गलती है.

रोमन रेंस को देना चाहिए था यंग स्टार को पुश

रोमन रेंस 2020 से 2024 तक चैंपियन रहे थे. उनका 1316 दिन का टाइटल रन शानदार रहा था. कहा जा रहा है कि रेंस रेसलमेनिया 42 में चैंपियन बन जाएंगे. उन्हें इतनी जल्दी चैंपियन बनाना शायद गलत है. वो पार्ट-टाइमर भी हैं. ज्यादातर रेंस टीवी से बाहर ही रहेंगे. रोमन अगर किसी यंग स्टार से मैच लड़कर उसे पुश देते, तो इससे सभी को फायदा होता. इस वजह से भी उनका पंक के साथ मैच बुक करना गलती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Cody Rhodes के 3 करीबी जिनके ऊपर WWE SmackDown में इस हफ्ते Randy Orton कर सकते हैं जानलेवा हमला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola