Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

WWE

3 कारण क्यों WWE WrestleMania 42 में Randy Orton vs Cody Rhodes मैच बुक करना बड़ी गलती है, Triple H ने किया बेड़ागर्क!

WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. हाल ही में ऑर्टन ने हील टर्न लिया था. यहां हम कुछ कारणों की बात करेंगे कि इनके बीच मैच बुक करना क्यों बड़ी गलती है.

Author
Written By: Pankaj Joshi Updated: Apr 6, 2026 09:27
WWE WrestleMania 42

Randy Orton & Cody Rhodes: WWE WrestleMania 42 में कोडी रोड्स अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को रैंडी ऑर्टन के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं. ब्लू ब्रांड में दोनों की राइवलरी चल रही है. हाल ही में पैट मैकफी ने ऑर्टन का साथ देने के लिए वापसी की. रैंडी ने मेंस एलिमिनेशन चैंबर मैच जीतकर मेगा इवेंट में टाइटल मैच हासिल किया. कुछ हफ्ते पहले उन्होंने कोडी के ऊपर हील टर्न लिया था. वैसे कोडी और रैंडी के मैच को लेकर फैंस के बीच ज्यादा उत्साह नहीं दिख रहा है. रोड्स की लोकप्रियता में भी कमी दिख रही है. ऐसा लग रहा है कि कंपनी ने उन्हें ओवर पुश दिया है. यहां हम 3 कारणों की बात करेंगे कि क्यों WrestleMania 42 में रैंडी और कोडी के बीच मैच बुक करना बड़ी गलती है.

क्या रैंडी ऑर्टन हील हैं?

किसी भी राइवलरी में तब मजा आता है जब एक हील और फेस हों. रैंडी ऑर्टन ने कुछ हफ्ते पहले हील टर्न लिया था, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. हील को हमेशा फैंस द्वारा बू किया जाता है. यहां कुछ उल्टा ही हो रहा है. रैंडी को फैंस खूब चीयर कर रहे हैं. ये काम कोडी के साथ होना चाहिए था. सभी को पता है कि ऑर्टन बतौर हील तगड़ा काम करते हैं. हालांकि, इस बार मामला थोड़ा अलग है. ऐसा लग नहीं रहा है कि ऑर्टन विलेन हैं. इस वजह से भी रेसलमेनिया 42 में कोडी और ऑर्टन का मैच बुक करना गलती है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- Randy Orton के बाद अब ये फेमस फुटबॉलर WWE में बना विलेन, चैंपियन को मुसीबत में डालकर खोला बड़ा राज

कोडी रोड्स को फिर से मौका देना

कोडी रोड्स ने पिछले महीने ही ड्रू मैकइंटायर को हराकर टाइटल दोबारा अपने नाम किया. ये बात फैंस को बिल्कुल भी अच्छी नहीं लगी. सभी मैकइंटायर को बतौर चैंपियन रेसलमेनिया 42 में देखना चाहते थे. कंपनी ने कोडी को ओवर पुश देने का काम किया. सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर फैंस काफी गुस्से में थे. कोडी के चैंपियन बनने के बाद दर्शकों का उत्साह थोड़ा कम हो गया. इस वजह से ही ऑर्टन और कोडी के बीच मैच बुक करना गलती है.

---विज्ञापन---

समरस्लैम 2026 में हो सकता था बड़ा मैच

कंपनी द्वारा रैंडी ऑर्टन और कोडी रोड्स का मैच समरस्लैम 2026 में कराया जा सकता था. तब तक ऑर्टन का हील किरदार और मजबूत हो जाता. कुछ चीजों में बदलाव भी देखने को मिलता. कोडी भी खुद को बतौर फेस ऊपर उठा लेते. कहीं ना कहीं कंपनी ने दोनों के मैच का कराने में बहुत जल्दी कर दी. सबसे बड़ी बात है कि रेसलमेनिया 42 में इन दोनों के मैच से किसी को फायदा और नुकसान कुछ नहीं होने वाला है. ये एक बड़ी वजह है कि इनके बीच अभी मैच बुक करना बड़ी गलती है. ट्रिपल एच ने कहीं ना कहीं इन दोनों के मैच की योजना को बाद के लिए रखना चाहिए था.

ये भी पढ़ें:- WrestleMania 42 से पहले WWE में बड़ा उलटफेर! दो सुपरस्टार्स ने जीती चैंपियनशिप, देखें NXT इवेंट की पूरी मैच रिपोर्ट

First published on: Apr 06, 2026 09:27 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.