Survivor Series: WWE Survivor Series 2025 इस बार बहुत बड़ा होने वाला है. 29 नवंबर को आयोजित होने वाले शो में बड़े मुकाबले होंगे. मेंस और विमेंस वॉरगेम्स मैच पर सबसे ज्याद फैंस का फोकस होगा. जॉन सीना भी एक्शन में नज़र आएंगे. वह अंतिम बार इस पीएलई में मैच लड़ेंगे. कुछ स्टार्स साथियों को धोखा देकर सभी को हैरानी में डाल सकते हैं. यहां हम Survivor Series 2025 में होने वाले तीन बड़े मैचों की बात करेंगे जिनमें धोखेबाजी की संभावना बहुत ज्यादा है.
मेंस वॉरगेम्स मैच
मेंस वॉरगेम्स मैच में इस बार पक्का बवाल होने वाला है. इसका अंत आसानी से नहीं होगा. सीएम पंक की टीम (रोमन रेंस, जे उसो, जिमी उसो और कोडी रोड्स) का मुकाला द विज़न ग्रुप (ब्रॉन्सन रीड, ब्रॉन ब्रेकर, ड्रू मैकइंटायर, लोगन पॉल और ब्रॉक लैसनर) से होगा. विज़न ग्रुप में सभी चीजें सही हैं लेकिन पंक की टीम की हालत सही नहीं है. जे का मूड रोमन और जिमी से खराब है. रोमन का संबंध कोडी और पंक के साथ सही नहीं है. इस मुकाबले में धोखेबाजी होना पक्का लग रहा है. जे, रोमन या जिमी में से कोई भी एक बड़ा कदम उठा सकता है.
ये भी पढ़ें:-WWE दिग्गज ने AEW में वर्ल्ड चैंपियन बनकर मचाई तबाही, फेमस स्टार की खूनी मैच में 133 दिन की बादशाहत खत्म
विमेंस वॉरगेम्स मैच
विमेंस वॉरगेम्स मैच में रिया रिप्ली की टीम (शार्लेट फ्लेयर, एलेक्सा ब्लिस, एजे ली और इयो स्काई) की टक्कर ओस्का की टीम (कायरी सेन, लैश लीजेंड, बैकी लिंच और नाया जैक्स) के साथ होगी. यहां भी बेबीफेस टीम के हालात सही नहीं चल रहे हैं. रिप्ली को टीम को फ्लेयर ने ज्वाइन जरूर कर लिया है लेकिन वह खुश नहीं हैं. रिप्ली के लिए अभी भी उन्होंने आंखें बनाई हुई हैं. स्काई के ऊपर किसी का ध्यान नहीं है. पता चल रहा है कि वह धोखा देकर ओस्का और कायरी से हाथ मिला लें. इस मुकाबले में भी धोखेबाजी पक्की लग रही है.
इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच
Survivor Series 2025 में जॉन सीना अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपिनयशिप को डॉमिनिक मिस्टीरियो के खिलाफ डिफेंड करेंगे. सीना और मिस्टीरियो के बीच रीमैच होगा. सीना के खिलाफ जब मिस्टीरियो ने टाइटल गंवाया था तो वह बहुत गुस्से में थे. उन्होंने कहा कि उनकी मदद करने के लिए जजमेंट डे के सदस्य नहीं आए. इस बार फिन बैलर और जेडी मैकडॉना मुकाबले में आ सकते हैं. सभी को लगेगा कि दोनों मिस्टीरियो की मदद करने आए हैं लेकिन मामला पलट सकता है. बैलर और मैकडॉना धोखा देकर मिस्टीरियो को ही धराशाई कर सकते हैं. वैसे भी बैलर तो पहले से डॉमिनिक के ऊपर नज़रें गड़ाए बैठे हैं.
ये भी पढ़ें:-WWE स्टार और फेमस यूट्यूबर की बेशर्मी, SmackDown में फैंस ने हाथ से लाइनें पढ़ते रंगे हाथों पकड़ा, फोटो हुई वायरल
संबंधित खबरें
John Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
17 hrs agoRoman Reigns पर WWE रिंग में बरसे लात-घूंसे, सरेआम हुई बुरी तरह पिटाई
21 hrs agoरोमन अगले 10 साल तक WWE में राज करेंगे! रिटायरमेंट को लेकर आया अपडेट
2 days ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
2 days agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
3 days agoसीना संन्यास के बाद WWE रिंग में लौटने को क्यों हुए मजबूर? सच आया सामने
3 days agoक्या WWE में होगा द ग्रेट खली और रॉक का मैच? हॉल ऑफ फेमर ने दी खुली चुनौती
5 days agoWWE Royal Rumble 2027 में Roman Reigns के विरोधी का नाम आया सामने
5 days agoWWE ने अचानक Crown Jewel का बदला वेन्यू, Triple H के फैसले से मचा हड़कंप
5 days agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines