WTC फाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया ने शुरू की तैयारी, स्मिथ-स्टार्क ने बढ़ाई साउथ अफ्रीका की टेंशन!

WTC FINAL: ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच WTC 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून से होने जा रहा है। इस मैच से पहले कंगारू टीम ने जमकर प्रैक्टिस की है।

Mitchell Starc Steve Smith

Mitchell Starc Steve Smith

विज्ञापन

AUS vs SA WTC FINAL: आईपीएल 2025 खत्म होने के बाद अब क्रिकेट फैंस की निगाहें ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025 के फाइनल मुकाबले पर हैं। 11 जून से शुरू होने वाले इस मैच में जीत के साथ प्रोटियाज टीम लंबे समय से आईसीसी खिताब ना जीतने का वनवास खत्म करना चाहेगी। दूसरी ओर पैट कमिंस की अगुवाई वाली ऑस्ट्रेलिया टीम ने भी इस मैच के लिए कमर कस ली है। टीम ने साउथ अफ्रीका से भिड़ने से पहले इंग्लैंड के बेकेनहैम में प्रैक्टिस सेशन के साथ तैयारी शुरू कर दी है।

इस प्रैक्टिस सेशन में दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने काफी प्रभाव डाला। टीम के बाकी खिलाड़ी यात्रा की वजह से काफी थके नजर आए, लेकिन स्टीव ने यहां अपने इरादे जता दिए हैं, साथ ही प्रोटियाज टीम को भी चेतावनी दे दी है। प्रैक्टिस सेशन में उनके अलावा स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क भी काफी घातक नजर आए।

विज्ञापन

WTC फाइनल से पहले स्मिथ ने दिखाया दम

जब भी बात इंग्लैंड में खेलने की आती है, तो स्मिथ हमेशा ही सहज दिखाई देते हैं। बुधवार को भी ऐसा ही नजारा दिखा। मार्नस लाबुशेन, सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और सैम कोंस्टास के साथ नेट पर लंबे समय तक बल्लेबाजी करते हुए 34 साल के खिलाड़ी ने लय हासिल कर ली है।

इंग्लैंड आकर उत्साहित हूं- स्मिथ

स्मिथ ने प्रैक्टिस सेशन के बाद आईसीसी डिजिटल से कहा, ‘मैं एक और वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए यूनाइटेड किंगडम में वापस आकर उत्साहित हूं। यहां आकर बहुत अच्छा लग रहा है और मुझे इंग्लैंड में क्रिकेट खेलना बहुत पसंद है। आज मौसम थोड़ा ताजा है और थोड़ी हवा भी चल रही है, लेकिन अपनी तैयारी शुरू करना और थोड़ी लय हासिल करना अच्छा है। मैंने काफी गेंदें खेली हैं और अब हम लॉर्ड्स का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों ने करीब साढ़े तीन घंटे तक प्रैक्टिस की, जिसमें स्टार्क, स्कॉट बोलैंड और रिजर्व पेसर ब्रेंडन डोगेट ने अपना दम दिखाया। जोश हेजलवुड और जोश इंगलिस अभी तक कैंप में शामिल नहीं हुए हैं, लेकिन टीम का पूरा ध्यान कॉम्बिनेशन तैयार करने पर है। दूसरे ओपनर के स्थान पर अभी भी सवालिया निशान मंडरा रहे हैं, सैम कोंस्टास या लाबुशेन के ऑप्शन हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ