WPL 2025: वुमेंस प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन का आगाज आज से होने जा रहा है। तीसरे सीजन की शुरुआत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच होने वाले मैच से होगी। आरसीबी और गुजरात के बीच ये मुकाबला वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें तैयार हैं। जहां एक तरफ गुजरात जायंट्स की टीम नई कप्तान के साथ मैदान पर उतरने वाली है, तो वहीं आरसीबी की कमान एकबार फिर से स्मृति मंधाना के हाथों में हैं।
इस सीजन आरसीबी की टीम थोड़ी बदली-बदली दिखने वाली है। टीम की कई स्टार खिलाड़ी चोट के चलते इस सीजन से बाहर हो गई हैं। वहीं, पहले मैच में आरसीबी की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है, उसके बारे में हम आपको जानकारी देने वाले हैं।
इन प्लेयर्स पर होगी ओपनिंग की जिम्मेदारी
आरसीबी के लिए एक बार फिर से कप्तान स्मृति मंधाना पारी की शुरुआत करते हुए दिखाई देगी। वहीं, ओपनिंग में उनका साथ डैनी व्याट देती हुई दिखाई देगी। पिछले सीजन सोफी मोलिनक्स को स्मृति मंधाना के साथ आरसीबी के लिए पारी की शुरुआत करते हुए देखा गया था। इसके अलावा टॉप ऑर्डर में एलिसे पेरी और ऋचा घोष पर भी बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
गेंदबाजी में इन खिलाड़ियों पर होगा दारोमदार
गेंदबाजी में एक फिर से श्रेयंका पाटिल पर सभी नजरें रहने वाली हैं। वहीं, उनके साथ किम गर्थ, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह जैसी खिलाड़ी देती हुई दिखाई देंगी।
पहले मैच के लिए आरसीबी की बेस्ट संभावित प्लेइंग इलेवन
स्मृति मंधाना (कप्तान), डैनी व्याट, एस मेघना, एलिसे पेरी, ऋचा घोष, राघवी बिस्ट, श्रेयंका पाटिल, जॉर्जिया वेयरहम, किम गर्थ, कनिका आहूजा, रेणुका सिंह।