हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

WPL 2025: अभी तक नहीं खुला 2 टीमों का खाता, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ये टीम

WPL 2025 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग सीजन-3 में आरसीबी लगातार दो मैच जीत चुकी है। डब्ल्यूटीसी 2025 पॉइंट्स टेबल में आरसीबी टॉप पर बनी हुई है।

विज्ञापन
WPL 2025 Points Table

WPL 2025 Points Table: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 का चौथा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को करारी शिकस्त दी। इस सीजन आरसीबी की ये लगातार दूसरी जीत है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स की 2 मैचों के बाद ये पहली हार है। इस हार के साथ जहां आरसीबी को फायदा तो दिल्ली कैपिटल्स को नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं, अभी तक इस टूर्नामेंट में दो टीमों का जीत का खाता तक नहीं खुल पाया है।

पॉइंट्स टेबल में टॉप पर RCB

आरसीबी अभी तक इस सीजन अपने 2 मैच खेल चुकी है और दोनों ही मैचों में स्मृति मंधाना की टीम ने बाजी मारी है। लगातार 2 मैच में जीत हासिल करके आरसीबी पॉइंट्स टेबल में टॉप पर बनी हुई है। अब आरसीबी के 4 अंक हो गए है और टीम का नेट रनरेट भी काफी शानदार है। इसके अलावा गुजरात जायंट्स की टीम 2 मैचों में एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक लेकर दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं, आरसीबी से मिली हार के बाद दिल्ली कैपिटल्स अभी भी तीसरे पायदान पर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें:- WPL 2025: RCB ने एकतरफा मुकाबले में DC को 8 विकेट से हराया, स्मृति ने 47 गेंदों में बनाए इतने रन

विज्ञापन

इन 2 टीमों का नहीं खुला खाता

डब्ल्यूपीएल 2025 में अभी तक मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स का जीत का खाता नहीं खुला है। जहां मुंबई इंडियंस को अपने पहले मैच में दिल्ली कैपिल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था, तो वहीं यूपी वॉरियर्स को पहले मैच में गुजरात जायंट्स ने हराया था। अब इन दोनों टीमों को अपनी पहली जीत की तलाश है।

RCB ने 8 विकेट से जीता मैच

अपने दूसरे मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 8 विकेट से हराया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 19.3 ओवर में 141 रन ही बना पाई थी। जिसके बाद इस लक्ष्य को आरसीबी ने 16.2 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। इस मैच में आरसीबी की कप्तान स्मृति मंधाना ने 47 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। अपनी पारी के दौरान मंधाना ने 10 चौके और 3 छक्के लगाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- Champions Trophy: फ्री में कैसे देख सकते हैं भारत-बांग्लादेश मैच? यहां जानिए पूरी डिटेल्स

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola