WPL 2025 Mumbai Indians: वुमेंस प्रीमियर लीग 2025 में आज पांचवां मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच वडोदरा में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस की इस सीजन में बेहद खराब शुरुआत हुई है। मुंबई इंडियंस को अपने पहले ही मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। अब हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी को अपनी पहली जीत की तलाश है। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुंबई को मैच की आखिरी गेंद पर हार का सामना करना पड़ा था, इस मैच में थर्ड अंपायर के फैसले पर भी थोड़ा विवाद हुआ था, लेकिन अब पुराने मैचों की यादें भुलाकर मुंबई इंडियंस इस सीजन की अपनी पहली जीत दर्ज करना चाहेगी। गुजरात के खिलाफ कैसी होने वाली है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन उसकी जानकारी हम आपको देने वाले हैं।
टॉप ऑर्डर पर होगा दारोमदार
पिछले मैच में दिल्ली के खिलाफ मुंबई इंडियंस की सलामी जोड़ी फ्लॉप साबित हुई थी। यास्तिका भाटिया और हीली मैथ्यूज ने अपने खराब प्रदर्शन से निराश किया था, लेकिन अब टीम को इस जोड़ी से एक अच्छी पार्टनरशिप की उम्मीद होगी। इसके अलावा नेट साइवर-ब्रंट और हरमनप्रीत कौर पर एकबार फिर से बड़ी जिम्मेदारी होने वाली है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2025: अभी तक नहीं खुला 2 टीमों का खाता, पॉइंट्स टेबल में टॉप पर ये टीम
पिछले मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन किया था। नेट साइवर-ब्रंट ने दिल्ली के खिलाफ ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 81 रन की पारी खेली थी। इसके अलावा गेंदबाजी में भी साइवर ने 1 विकेट हासिल किया था।
वहीं, बल्लेबाजी में फ्लॉप होने वाली हीली मैथ्यूज ने गेंदबाजी में कमाल का प्रदर्शन किया था। उन्होंने 4 ओवर में 32 रन देकर 2 विकेट भी हासिल किए थे। ऐसे में अब एकबार फिर से टीम को इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन
यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नेट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, सजना, अमनजोत कौर, संस्कृति गुप्ता, जिंतीमणि कलिता, शबनीम इस्माइल, साइका इशाक।
ये भी पढ़ें:- चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय झंडे को लेकर छिड़ा विवाद, PCB ने बताया जिम्मेदार कौन?
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए एक साथ 4 स्क्वॉड का होगा ऐलान, टीम इंडिया सिलेक्शन म
35 mins agoन्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले ऋषभ पंत ने BCCI से की बड़ी मांग
58 mins agoहांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
1 hr agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
2 hrs agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
2 hrs agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
3 hrs agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
4 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines