PAK W vs NZ W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया की तकदीर अब पाकिस्तान के हाथों में है। पड़ोसी मुल्क को टूर्नामेंट के अहम मैच में न्यूजीलैंड से भिड़ना है। कीवी टीम के खिलाफ अगर पाकिस्तान की टीम बाजी मारने में सफल रही, तो हरमनप्रीत एंड कंपनी के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे खुल जाएंगे। यही वजह है कि पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड मैच में पूरा भारत देश पड़ोसी मुल्क की लड़कियों की जीत की दुआ मांगेगा। भारतीय टीम को अपने आखिरी लीग मैच में ऑस्ट्रेलिया के हाथों 9 रन से हार का मुंह देखना पड़ा, जिसके चलते टीम की अंतिम चार में पहुंचने की राह मुश्किल हो गई है।
पाकिस्तान की जीत से बनेगी बात
भारतीय टीम ने ग्रुप-ए में रहते हुए अपने सारे मुकाबले खेल लिए हैं। हरमन की सेना ने 4 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की, जबकि इतने ही मैचों में टीम को हार झेलनी पड़ी। इंडियन टीम के 4 पॉइंट हैं और अभी नेट रनरेट +0.322 है। भारतीय टीम के ठीक पीछे न्यूजीलैंड मौजूद है, जिनका नेट रनरेट +0.282 है। न्यूजीलैंड के भी 4 पॉइंट हैं, लेकिन अभी टीम का एक मुकाबला बाकी है। अब अगर न्यूजीलैंड पाकिस्तान के खिलाफ महज जीत दर्ज करने में भी सफल रही, तो कीवी टीम ग्रुप-ए से ऑस्ट्रेलिया के बाद सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन जाएगी।
वहीं, अगर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को मात देने में कामयाब रहती है, तो तीनों टीम के चार-चार पॉइंट हो जाएंगे। इस स्थिति में बेहतर नेट रनरेट की वजह से हरमनप्रीत एंड कंपनी को सेमीफाइनल का टिकट मिल जाएगा। यही वजह है कि पूरा भारत 14 अक्टूबर (सोमवार) को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में पाकिस्तान टीम को चीयर करेगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार
भारतीय टीम को करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का मुंह देखना पड़ा। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने स्कोर बोर्ड पर 8 विकेट खोकर 151 रन लगाए, जिसके जवाब में इंडियन टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 142 रन ही बना सकी। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 47 गेंदों पर 54 रन की दमदार पारी खेली, लेकिन वह आखिरी ओवर में टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहीं। शेफाली वर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं।
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
37 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines