IND vs ENG: फिट होने के बावजूद क्यों प्लेइंग 11 से बाहर Jofra Archer? सामने आई बड़ी वजह

Jofra Archer IND vs ENG: इंग्लैंड ने जोफ्रा आर्चर को दूसरे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया गया है।

Jofra Archer

Jofra Archer

विज्ञापन

Jofra Archer IND vs ENG: इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है। इंग्लिश टीम ने हेडिंग्ले में जीत दिलाने वाले विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। हालांकि, मुख्य स्क्वॉड में होने के बावजूद जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में जगह नहीं दी गई है। आर्चर को फिट होने के बाद एजबेस्टन टेस्ट के लिए स्क्वॉड में शामिल किया गया था। इस बीच, आर्चर के ना खेलने की वजह का खुलासा हुआ है। दरअसल, इंग्लिश तेज गेंदबाज ने सोमवार को इंग्लैंड टीम के ट्रेनिंग सेशन में हिस्सा नहीं लिया था। आर्चर फैमिली इमरजेंसी की वजह से घर लौट गए हैं।

क्यों दूसरे टेस्ट में नहीं खेलेंगे आर्चर?

इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट मैच के लिए जोफ्रा आर्चर को प्लेइंग 11 में शामिल नहीं किया है। दरअसल, आर्चर की फैमिली में कुछ इमरजेंसी आ गई है, जिसके कारण वह टीम का साथ छोड़कर घर लौट गए हैं। आर्चर सोमवार को इंग्लैंड के ट्रेनिंग सेशन का हिस्सा भी नहीं रहे थे। माना जा रहा है कि आर्चर मंगलवार तक फिर से टीम से जुड़ जाएंगे। आर्चर ने आखिरी टेस्ट मैच 4 साल पहले भारत के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद से वह अपनी कोहनी की इंजरी की वजह से लगातार परेशान रहे हैं। आर्चर अगर इंग्लैंड के लिए दूसरा टेस्ट मैच खेलते, तो टीम का बॉलिंग अटैक काफी मजबूत हो जाता।

विज्ञापन

प्लेइंग 11 में नहीं हुआ कोई बदलाव

एजबेस्टन में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच के लिए इंग्लिश टीम ने अपने विनिंग कॉम्बिनेशन से कोई छेड़छाड़ नहीं किया है। हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में इंग्लैंड का प्रदर्शन शानदार रहा था। मेजबान टीम ने भारत को एकतरफा अंदाज में 5 विकेट से धूल चटाई थी। इंग्लैंड ने चौथी पारी में 371 रनों के लक्ष्य को आसानी से चेज कर डाला था। बेन डकेट ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 149 रन की धांसू पारी खेली थी। वहीं, जो रूट और जैक क्राउली ने भी अर्धशतक जमाया था।

इंग्लैंड का रिकॉर्ड दमदार

इंग्लैंड का रिकॉर्ड एजबेस्टन में कमाल का रहा है। इंग्लिश टीम ने इस मैदान पर अब तक कुल मिलाकर 56 टेस्ट मैच खेले हैं। इस दौरान इंग्लैंड को 30 में जीत नसीब हुई है। वहीं, 11 मैचों में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है, जबकि 15 मैचों का अंत ड्रॉ के रूप में हुआ है। यानी इंग्लैंड को यह मैदान खूब रास आता है। मेजबान टीम के तेज गेंदबाज भी एजबेस्टन में जमकर कहर बरपाते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ