क्यों RCB ने नहीं किया कैमरून ग्रीन को रिटेन? टीम के क्रिकेट डायरेक्टर ने दिया बड़ा बयान

Cameron Green: आईपीएल मेगा ऑक्शन से पहले RCB ने विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को रिटेन किया है। उन्होंने फाफ डूप्लेसिस, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरून ग्रीन जैसे स्टार्स को रिलीज कर दिया है।

ind vs - 2024-11-01T075434.393
विज्ञापन

Royal Challengers Bangalore: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मेगा ऑक्शन से पहले विराट कोहली, रजत पाटीदार और यश दयाल को ही रिटेन किया है। इसके बाद से सभी के मन में बस एक ही सवाल है कि किस वजह से टीम ने कैमरून ग्रीन को रिटेन नहीं किया है। ग्रीन को पिछले सीजन के आईपीएल से पहले मुंबई इंडियंस से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु में 17.50 करोड़ रुपये में ट्रेड किया गया था। उन्होंने आईपीएल 2024 में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 13 मैचो में 255 रन बनाए थे और 10 विकेट भी लिए थे। इसको लेकर अब आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट का बयान सामने आया है।

आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर ने कही ये बात

आरसीबी के क्रिकेट डायरेक्टर मो बोबट ने गुरुवार को कहा कि फ्रेंचाइजी आस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को रिटेन करना चाहती थी, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया क्योंकि वो चोटिल हैं। इस चोट की वजह से वो आईपीएल के आगामी सीजन से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

नहीं खेल पाएंगे बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने हाल में ही इस बात की घोषणा की थी कि आगामी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत के खिलाफ ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन नहीं खेल पाएंगे। उन्हें पीठ में चोट लगी हुई है और उन्हें इसकी सर्जरी करानी पड़ेगी। ग्रीन को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान चोट लग गई थी। इस वजह से वो करीब 6 महीने तक क्रिकेट के मैदान से दूर रह सकते हैं। इस चोट की वजह से वो फरवरी में श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज और पाकिस्तान में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी से बाहर हो गए हैं।

विज्ञापन

RCB के पास हैं तीन राइट टू मैच (RTM) कार्ड

RCB ने विराट कोहली को 21 करोड़ रुपये की भारी भरकम कीमत पर रिटेन किया है। कोहली के अलावा आरसीबी ने केवल मध्यक्रम के बल्लेबाज रजत पाटीदार और बाएं हाथ के तेज गेंदबाज यश दयाल को ही रिटेन किया है। पाटीदार को 11 करोड़ रुपये में और यश दयाल को 5 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है। इसका मतलब यह भी है कि आगामी आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के दौरान आरसीबी के पास तीन राइट टू मैच (RTM) कार्ड होंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ