कौन हैं समीर मिन्हास? वैभव सूर्यवंशी से भी तूफानी बल्लेबाजी, 172 रन ठोक मचाया तहलका

Who is Sameer Minhas: भारत और पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप 2025 में फाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने शानदार बल्लेबाजी की और विशाल स्कोर बना दिया. पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने 172 रनों की पारी खेलकर तहलका मचा दिया. आइए जानते हैं समीर मिन्हास के बारे में.

cricket News - 2025-12-21T160353.135
विज्ञापन

Sameer Minhas: अंडर-19 एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 21 दिसंबर को दुबई में खेला जा रहा है. भारत के खिलाफ पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी की थी और विशाल स्कोर बनाया. भारत के खिलाफ पाकिस्तान की ओर से समीर मिन्हास ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली. उन्होंने 172 रन बनाए. क्रिकेट फैंस अब मिन्हास के बारे में जानने के लिए उत्सुक हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में वैभव सूर्यवंशी से भी घातक बल्लेबाजी की

कौन हैं समीर मिन्हास?

एशिया कप अंडर-19 में समीर मिन्हास सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं. उन्होंने इस टूर्नामेंट में मलेशिया के खिलाफ 177 रनों की पारी खेली थी. तब समीर ने 11 चौके और 8 छक्के जड़े. सेमीफाइनल मैच में भी समीर ने 69 रनों की दमदार पारी खेली थी. अब उन्होंने फाइनल में भारत के खिलाफ 113 गेंदों में 172 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान 17 चौके और 9 छक्के जड़े.

विज्ञापन

समीर की बात करें तो उनके बड़े भाई अराफत मिन्हास भी क्रिकेटर हैं. अराफत पाकिस्तान के लिए 4 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं. वहीं समीर मिन्हास की उम्र 19 साल की है. समीर का जन्म 2 दिसंबर 2006 को पाकिस्तान के मुल्तान में हुआ था. उन्होंने एशिया कप 2025 में कमाल का प्रदर्शन कर पाकिस्तान नेशनल टीम के लिए दावा ठोक दिया है. वह जल्द ही सीनियर टीम में नजर आ सकते हैं.

ये भी पढ़ें:- IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

पाकिस्तान ने बनाया 347 रन

फाइनल मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 347/8 रन बनाए हैं. समीर मिन्हास के अलावा उस्मान खान ने 45 गेंदों में 35 रनों की पारी खेली. इसके अलावा अहमद हुसैन ने 72 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली थी. भारत की ओर से दीपेश देवेंद्रन ने सबसे ज्यादा विकेट लिए. उन्होंने 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. इसके अलावा खिलन पटेल ने 2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ