IND-W vs SL-W: कब, कहां और कैसे देखें भारत-श्रीलंका का धमाकेदार T20I मैच? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी डिटेल्स

IND-W vs SL-W, 1st T20I: भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज की आज से शुरुआत होने वाली है. भारतीय टीम वुमेंस वर्ल्ड कप में जीत के बाद पहली बार मैदान पर उतरने वाली है. इस मैच को लेकर सभी बहुत उत्साहित हैं. आइए जानते हैं कि भारतीय महिला टीम को श्रीलंका के खिलाफ खेलते हुए कब, कहां और कैसे देख सकते हैं.

IND-W vs SL-W, 1st T20I

भारत-श्रीलंका के बीच कब शुरू होगा मैच?

IND-W vs SL-W, 1st T20I: 50 ओवरों का वुमेंस वर्ल्ड कप जीतने के बाद अब टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने वाली है. भारत और श्रीलंका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज की शुरुआत आज से होने वाली है. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर के प्रदर्शन पर इस सीरीज में नजर रहने वाली है. अगले साल यूनाइटेड किंगडम में टी20 वुमेंस वर्ल्ड कप होने वाला है और इसकी तैयारी के इरादे से पांच मैचों की सीरीज का आयोजन किया जा रहा है. आइए भारत और श्रीलंका के बीच इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग से जुड़ी डिटेल्स पर नजर डालते हैं.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कब खेला जाएगा?

भारत और श्रीलंका की महिला टीम के बीच 21 दिसंबर 2025 यानी आज सीरीज का पहला टी20 मैच होने वाला है. लंबे समय बाद भारतीय टीम कोई टी20 मैच खेलने वाली है.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कहां होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच पहला टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच वाइजैग में होने वाला है. ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम से इस बड़े मुकाबले का लाइव प्रसारण किया जाएगा.

विज्ञापन

IND-W vs SL-W मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मैच भारतीय समय अनुसार आज शाम 7 बजे से शुरू होगा. दोनों टीमों की कप्तान टॉस के लिए 6:30 बजे मैदान पर आएगी.

कहां LIVE देख पाएंगे भारत-श्रीलंका का मैच?

भारत और श्रीलंका की महिला टीमों के बीच पहला टी20 मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर लाइव आएगा. हिंदी और इंग्लिश भाषा में इस मुकाबले की कमेंट्री का आनंद उठाया जा सकता है. ऑनलाइन इसे जियोहॉटस्टार पर देखा जा सकता है.

विज्ञापन

IND-W और SL-W का पूरा स्क्वाड

भारत वुमेंस टीम का स्क्वाड: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), स्नेह राणा, अमनजोत कौर, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, अरुंधति रेड्डी, वैष्णवी शर्मा, जी कमलिनी.

श्रीलंका वुमेंस टीम का स्क्वाड: विश्मी गुणरत्ने, चमारी अथापत्थु (कप्तान), हासिनी परेरा, हर्षिता समरविक्रमा, कविशा दिलहारी, नीलाक्षी डी सिल्वा, कौशानी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), रश्मिका सेवंदी, इमेशा दुलानी, काव्या कविंदी, निमेशा मदुशानी, मल्की मदारा, इनोका राणावीरा, मालशा शेहानी, शशिनी गिम्हानी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ