हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

6,6,6,6,6… कौन हैं 23 साल के सलिल अरोड़ा? IPL 2026 से पहले 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर मचाई सनसनी

IPL 2026: आईपीएल 2026 सीजन के आगाज से पहले सनराइजर्स हैदराबाद के 23 साल के खिलाड़ी सलिल अरोड़ा ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचा है. सलिल ने 5 गेंदों पर 5 छक्के लगाकर सनसनी मचा दी है.

विज्ञापन
Salil Arora

Who is Salil Arora: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन के आगाज होने में अब बस 6 दिनों का समय बचा है. 28 मार्च से शुरू हो रहे आईपीएल 2026 को लेकर सभी 10 टीमें जमकर तैयारियां कर रही हैं. इसी बीच सनराइजर्स हैदराबाद ने शनिवार (21 मार्च) को एक इंट्रा स्क्वॉड मैच खेला, जिसमें अभिषेक शर्मा, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाजों ने धमाकेदार प्रदर्शन किया.

लेकिन सबसे ज्यादा सुर्खियां 23 साल के युवा बल्लेबाज सलिल अरोड़ा ने बटोरी. सलिल ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़कर तहलका मचा दिया. आइए जानते हैं कौन हैं सलिल अरोड़ा?

सलिल अरोड़ा ने 5 गेंदों में 5 छक्के जड़कर मचाया तहलका

सनराइजर्स हैदराबाद की बैटिंग लाइनअप उसे आईपीएल की सबसे खतरनाक टीम बनाती है, जिसमें ओपनिंग में अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे आक्रामक बल्लेबाज शामिल हैं. अब इस लाइनअप में 23 साल के सलिल अरोड़ा का नाम भी जुड़ गया है, जिन्होंने प्रैक्टिस मैच में धमाल मचा दिया. 21 मार्च को राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एक इंट्रा-स्क्वॉड मैच में सलिल अरोड़ा ने सबका ध्यान खींचा.

विज्ञापन

डेथ ओवर्स में बल्लेबाजी करने उतरे सलिल ने सिर्फ 16 गेंदों में 47 रन ठोक दिए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 से भी ज्यादा का रहा. इस धमाकेदार पारी के दौरान सलिल ने लगातार 5 गेंदों पर 5 छक्के जड़ दिए, जो देखने लायक था. उन्होंने जयदेव उनादकट के ओवर की आखिरी 2 गेंदों पर छक्के जमाए. फिर अगले ओवर में लगातार 3 छक्के और जड़ दिए.

कौन हैं सलिल अरोड़ा?

सलिल अरोड़ा घरेलू क्रिकेट में पंजाब के लिए खेलते हैं और पहले भी अपनी बल्लेबाजी से सुर्खियां बटोर चुके हैं. हाल ही में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने झारखंड के खिलाफ 39 गेंदों में शतक जड़ा था और 45 गेंदों में नाबाद 125 रन बनाए थे. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में सलिल ने खुद को 30 लाख के बेस प्राइस पर रखा था.

विज्ञापन

कई टीमों ने उनमें दिलचस्पी दिखाई, लेकिन आखिर में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 गुना ज्यादा कीमत 1.50 करोड़ रुपये में उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया. सलिल के धमाकेदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें इस सीजन आईपीएल में डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. अब देखना दिलचस्प होगा कि वह आईपीएल 2026 के मैचों क्या कमाल दिखाते हैं.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 से पहले 14.2 करोड़ के नए खिलाड़ी ने बल्ले से मचाया ऐसा गदर, कि धोनी भी रह गए दंग! VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola