WTC FINAL: जैसे-जैसे वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के मुकाबले खत्म हो रहे हैं, वैसे-वैसे इस चैम्पियनशिप का पॉइंट्स टेबल भी बदलता रहता है। जब से पॉइंट्स टेबल की शुरुआत हुई है, तब से टेस्ट क्रिकेट पूरी तरह बदल गया है। यही वजह है कि सभी टीमें डब्ल्यूटीसी फाइनल मुकाबले में जगह बनाने के लिए पूरा जोर लगा देती है। इसके रोमांच का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक कोई भी टीम फाइनल मुकाबले में जगह नहीं बना पाई है। आइए एक नजर डालते हैं उन टीमों पर, जो अगले साल इसका फाइनल खेलने की दावेदार हैं।
दक्षिण अफ्रीका
अपने नाम के आगे 63.33% जीत प्रतिशत के साथ दक्षिण अफ्रीका की टीम डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। टीम को अब पाकिस्तान के खिलाफ दो मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज खेलनी है, जिसमें से वो एक मैच में भी जीत दर्ज करने से फाइनल मुकाबले में जगह बना लेगा। प्रोटियाज टीम ने हाल ही अपने घर में श्रीलंका को 2-0 से मात दी, साथ ही बांग्लादेश को उन्हीं के घर में 2-0 से रौंद दिया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
ऑस्ट्रेलिया
डब्ल्यूटीसी पॉइंट्स टेबल में इस समय ऑस्ट्रेलिया की टीम दूसरे नंबर पर है और वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह बनाने की प्रबल दावेदार है। टीम को अभी कुल चार मैच खेलने हैं, जिसमें से दो मैच भारत के खिलाफ हैं। टीम अगर भारत के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में एक और मैच हार जाती है तो भी उसके पास श्रीलंका के खिलाफ सीरीज के साथ फाइनल में जगह बनाने का मौका रहेगा।
भारत
न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर 0-3 से अप्रत्याशित हार झेलने के बाद टीम इंडिया की हालत खराब है। टीम लंबे समय से टॉप पर भी थी, लेकिन अब समय बदल गया है। अब टीम को कंगारू टीम के खिलाफ अगले दोनों मैच जीतने होंगे, साथ ही अन्य टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।
यह भी पढ़ें: R Ashwin के रिटायरमेंट पर विराट कोहली ने लिखा इमोशनल पोस्ट, कही दिल छू लेने वाली बात
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
5 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
58 mins agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines