अभिषेक शर्मा बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्यकुमार यादव का 4 साल पुराना रिकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीसरा टी20 मुकाबला हैदराबाद में खेला गया. वहां पर अभिषेक शर्मा ने 69 रन बनाए. उन्होंने अपनी पारी में पांच सिक्स लगाए. अब अभिषेक अगले टी20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव के बड़े रिकॉर्ड को ध्वस्त कर सकते हैं.

Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा चौथे मैच में रचेंगे इतिहास (Image: Instagram/indiancricketteam)

Abhishek Sharma: भारतीय टीम ने इंदौर में खेले गए तीसरे टी20 मैच में शानदार जीत हासिल की. भारत ने पांच मैचों की सीरीज में अब 2-1 की बढ़त बना ली है. टीम इंडिया के जीत के हीरो इस बार अभिषेक शर्मा रहे. उन्होंने 30 गेंदों में 69 रनों की जबरदस्त पारी खेली. अपनी इस खास इनिंग में उन्होंने पांच सिक्स लगाए. पहले दो मैचों में अभिषेक फ्लॉप रहे थे. अब वो लय में वापस आ गए हैं. खैर चौथे टी20 में अभिषेक नए सिक्सर किंग बन सकते हैं. वो सूर्यकुमार यादव के चार साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा हासिल करेंगे बड़ी उपलब्धि

2026 अभी तक अभिषेक शर्मा के लिए शानदार रहा है. टीम इंडिया के लिए वो कई बड़ी पारियां खेल चुके हैं. नॉकआउट मैचों में भी उनका प्रदर्शन गजब का रहा है. विंडीज के खिलाफ चौथे टी20 मैच में एक सिक्स लगाते ही वो इतिहास रच देंगे. दरअसल टी20 इंटरनेशनल में एक साल में सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव के नाम है. 2022 में वो खतरनाक फॉर्म में थे. इस साल उन्होंने 68 सिक्स जड़े थे. पिछले चार सालों में उनका ये रिकॉर्ड कोई नहीं तोड़ पाया. अगले मैच में अभिषेक उनसे आगे निकल सकते हैं. वो 68 सिक्स के साथ सूर्या की बराबरी पर हैं. हर कोई उनसे अगले मैच में ही बड़ा कारनामा करने की उम्मीद कर रहा है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा की गजब की बल्लेबाजी

लखनऊ और रांची में हुए टी20 मैच में अभिषेक शर्मा रन नहीं बना पाए थे. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खिलाने की मांग उठ रही थी. हालांकि तीसरे टी20 में अभिषेक ने अपना जलवा दिखाया. उन्होंने 69 रनों की पारी में 6 चौके और 5 सिक्स लगाए. 230.00 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने बल्लेबाजी की. उनकी पारी की बदौलत ही भारत ने 20 ओवर में 223 रनों का स्कोर बनाया. वहीं विंडीज के टीम 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 209 रन ही बना पाई. भारत ने मुकाबला 14 रनों से जीता.

विज्ञापन

चौथा टी20 मैच कब होगा?

भारत और विंडीज के बीच टी20 सीरीज अब रोमांचक हो गई है. अगले मैच में विंडीज वापसी की पूरी कोशिश करेगा. दोनों टीमों के बीच चौथा T20I मुकाबला 14 अक्टूबर को खेला जाएगा. इनकी टक्कर हैदराबाद के उप्पल में स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में होगी. मुकाबला हमेशा की तरह शाम 7:00 बजे से शुरू होगा. टीम इंडिया इस मुकाबले को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ