Ashutosh Singh
Read More
---विज्ञापन---
IPL 2025: आईपीएल के 18वें सीजन का रोमांच 22 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जिसमें पहले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से होगा। मेगा लीग शुरू होने से पहले ही फैंस इस बात को लेकर उत्साहित हैं कि इस बार प्लेऑफ में कौन सी चार टीमें जगह बनाएंगी। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग, एडम गिलक्रिस्ट समेत कई पूर्व खिलाड़ियों ने अपनी टॉप 4 टीमों की भविष्यवाणी की है।
क्रिकबज पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने अपनी टॉप 4 टीमों को लेकर भविष्यवाणी की। उनके मुताबिक, इस बार मुंबई इंडियंस, सनराइजर्स हैदराबाद, पंजाब किंग्स और ऋषभ पंत की अगुवाई वाली लखनऊ सुपर जायंट्स प्लेऑफ में जगह बना सकती हैं।
वहीं, ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने पंजाब किंग्स, मुंबई इंडियंस, गुजरात जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद को प्लेऑफ में पहुंचने का दावेदार बताया।
EXPERTS PREDICT TOP 4 TEAMS FOR PLAYOFFS IN IPL 2025: (Cricbuzz).
Sehwag – MI, SRH, PBKS & LSG.
Gilchrist – PBKS, MI, SRH & GT.
R Gavaskar – RCB, SRH, DC & MI.
Bhogle – SRH, MI, KKR & RCB.
Pollack – MI, CSK, SRH & PBKS.
Tiwary – SRH, PBKS, GT & KKR.
Doull – CSK, KKR, SRH & PBKS.… pic.twitter.com/vHk67p4vjV— SunRisers OrangeArmy Official (@srhfansofficial) March 20, 2025
---विज्ञापन---
भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर के बेटे रोहन गावस्कर भी इस एक्सपर्ट पैनल का हिस्सा थे। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस को अपनी टॉप 4 टीमों में शामिल किया।
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व तेज गेंदबाज शॉन पोलक का मानना है कि मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स इस बार प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल रहेंगी।
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है, जिसमें डिफेंडिंग चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस बार आरसीबी की कप्तानी रजत पाटीदार संभालेंगे। आरसीबी के अलावा भी कई टीमों ने अपने कप्तान बदले हैं। अब यह देखना रोमांचक होगा कि इस सीजन में कौन सी टीम खिताब अपने नाम करेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।