Duleep Trophy 2024: भारत के घरेलू 2024-25 की शुरुआत सितंबर से होने जा रही है। दलीप ट्रॉफी के मैचों से सीजन की शुरुआत होगी। दलीप ट्रॉफी के लिए चार टीमों का ऐलान कर दिया गया है। इस बार इन टीमों में केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, शुभमन गिल, कुलदीप यादव जैसे खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसके अलावा कई युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है। हालांकि रिंकू सिंह, संजू सैमसन जैसे 5 खिलाड़ियों को मौका नहीं मिला है।
सीनियर खिलाड़ियों को दिया गया आराम
दलीप ट्रॉफी से भारत के कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली, आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह आराम दिया गया है क्योंकि टीम इंडिया को अगले महीनों में 10 टेस्ट मैच खेलने हैं। इसी दौरान टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया का भी दौरा करना है।
कई बड़े खिलाड़ियों को नहीं मिला मौका
दलीप ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे, अभिषेक शर्मा, वेंकटेश अय्यर, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, हनुमा विहारी, संजू सैमसन (विकेटकीपर) और रिंकू सिंह जैसे बल्लेबाजों को भी मौका नहीं मिला है। चयनकर्ताओं ने पहले ही इस बात के संकेत दे दिए थे कि वो अब रहाणे और पुजारा को फ्यूचर प्लान में नहीं देख रहे हैं। हालांकि रिंकू सिंह और संजू सैमसन को मौका ना मिलने हैरान करने वाले हैं।
ये भी पढ़ें:- बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में पृथ्वी शॉ को मिलेगा मौका! जानें क्या हैं मौजूदा आंकड़े
ये भी पढ़ें:- ‘वो मर सकती थी..’ विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा
इन गेंदबाजों को भी नहीं मिला मौका
दलीप ट्रॉफी में उमेश यादव, जयंत यादव, नवदीप सैनी और जयदेव उनादकट जैसे सीनियर गेंदबाजों को मौका नहीं मिला है। जयंत आखिरी बार भारत की जर्सी में 2021 में नजर आए थे। उनका प्रदर्शन रणजी में भी अच्छा रहा था। इसके बाद भी उन्हें मौका नहीं मिला है। उमेश को भी शानदार रणजी ट्रॉफी सीज़न के बाद नजरअंदाज कर दिया गया है। उन्होंने विदर्भ के लिए आठ मैचों में 28.55 के औसत से 29 विकेट लिए थे।
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
5 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
59 mins agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
1 hr agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
2 hrs agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
2 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
3 hrs agoLIVE: भारत की बल्लेबाजी शुरू, अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन क्रीज पर
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines