'वो मर सकती थी..' विनेश फोगाट को लेकर कोच का दिल दहलाने वाला खुलासा

Vinesh Phogat Coach Statement: पेरिस ओलंपिक 2024 से डिसक्वालिफाई होने के बाद अब पहलवान के कोच का दिल दहलाने वाला बयान सामने आया है। जिसमें कोच ने बताया कि वजन घटाने के चक्कर में विनेश की जान भी जा सकती थी।

Vinesh Phogat In Olympics 2024

Vinesh Phogat

Vinesh Phogat Coach Statement: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को फाइनल मुकाबले से पहले डिसक्वालिफाई कर दिया गया था। इस बार ओलंपिक में जिस तरह से विनेश ने कमाल का प्रदर्शन किया था उसको देखने के बाद करोड़ों भारतीयों को उम्मीद थी कि कम से कम इस बार विनेश का सिल्वर पदक पक्का है। लेकिन फाइनल से पहले विनेश को बढ़े वजन को लेकर अयोग्य घोषित कर दिया गया था। जो विनेश के साथ-साथ सभी भारतीयों के लिए एक बड़ा झटका था। हालांकि फाइनल मुकाबले से पहले विनेश ने अपने वजन को घटन के लिए पूरी कोशिश की थी, जिसको लेकर उनके कोच ने खुलासा किया कि वजन कम करने के चक्कर में उसकी जान भी जा सकती थी।

विनेश की जा सकती थी जान

पेरिस ओलंपिक2024 में महिलाओं की 50 किग्रा रेसलिंग के फाइनल से पहले विनेश फोगाट का 100 ग्राम वजन ज्यादा पाया गया था। हालांकि फाइनल खेलने और वजन कम करने को लेकर एक रात पहले खूब मेहनत की थी। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक विनेश के कोच वोलर अकोस बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि सेमीफाइनल के बाद विनेश का 2.7 किलोग्राम ज्यादा वजन हो गया था। हमने एक घंटे और बीस मिनट तक व्यायाम किया उसके बाद भी 1.5 किलोग्राम ज्यादा वजन बचा था।

आगे कोच ने बताया कि उसके शरीर पर पसीने की एक बूंद भी नहीं दिखाई दी। कोई विकल्प नहीं बचा था और आधी रात से सुबह 5:30 बजे तक उसने अलग-अलग कार्डियो मशीनों और कुश्ती के मूव्स पर काम किया। वह गिर गई थी लेकिन किसी तरह हमने उसे उठाया, मैं जानबूझकर नाटकीय विवरण नहीं लिखता, लेकिन मुझे केवल यह याद है कि मैं सोच रहा था कि वह मर सकती है।

आज आएगा सीएएस का फैसला

फाइनल से डिसक्वालिफाई होने के बाद विनेश फोगाट ने सीएएस में सिल्वर मेडल को लेकर अपील की थी। हालांकि 14 अगस्त को सीएएस ने विनेश की इस अपील को खारिज कर दिया था। लेकिन आज इस मामले पर सीएएस का पूरा फैसला आ सकता है कि आखिर उनकी अपील को क्यों खारिज किया गया है?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ