---विज्ञापन---

खेल

IND vs NZ: कब-कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच, जानें पूरी डिटेल्स

India vs New Zealand 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच पर अब फैंस की निगाहें हैं. भारतीय टीम पहले ही सीरीज पर कब्जा जमा चुकी है. आइए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग पर एक नजर डालते हैं.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Jan 26, 2026 16:38
भारत और न्यूजीलैंड
भारत और न्यूजीलैंड

India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का चौथा मैच 28 जनवरी को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा. भारतीय टीम सीरीज को 3-0 से पहले ही अपने नाम कर चुकी है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुकाबले के लाइव प्रसारण का मजा फैंस फ्री में उठा सकते हैं.

कब-कहां और कैसे देखें मुकाबला?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच बुधवार, 28 जनवरी 2026 को विशाखापट्टनम के ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार टॉस 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला 7 बजे शुरू होगा.

---विज्ञापन---

भारत में मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोट्र्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉस्टार ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी. इसके अलावा मुकाबले को फ्री में डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देखा जा सकता है.

जसप्रीत बुमराह को मिल सकता है आराम

जसप्रीत बुमराह को चौथे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. उनके वर्कलोड और आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को देखते हुए जस्सी की जगह अर्शदीप सिंह को मौका मिलने की संभावना है. इसके अलावा भारतीय टीम में बदलाव होने की संभावना कम है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC से बाहर होने के बाद बांग्लादेश ने अपने खिलाड़ियों को दिया धोखा, नजमुल की हुई बोर्ड में वापसी

संजू सैमसन पर निगाहें

संजू सैमसन की फॉर्म भारतीय टीम के लिए चिंता का सबब है. वह न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गए 3 मैच में भारत के लिए फ्लॉप साबित हुए हैं. वह पहले मैच में 10, दूसरे मैच में 6 और तीसरे मैच में गोल्डन डक पर आउट हुए थे. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले संजू को फॉर्म में लौटना होगा, नहीं तो टीम इंडिया इसका खामियाजा भुगत सकती है.

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 से पहले टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, मैच विनर खिलाड़ी होगा बाहर! 

चौथे मैच के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर ), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह.

First published on: Jan 26, 2026 04:32 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.