
"नाकाबिल और जाहिल आदमी…",मोहसिन नकवी पर जमकर फूटा शोएब अख्तर का गुस्सा
Written By Alsaba Zaya

Written By Alsaba Zaya
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भिड़ंत हुई थी. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया और सुपर 8 में जगह बना ली. पाकिस्तान की हार के बाद शोएब अख्तर भड़क गए. उन्होंने पीसीबी चीफ मोहसिन नकवी को जमकर लताड़ा है.
अख्तर ने कहा “एक आदमी जिसे कुछ नहीं पता, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड का चेयरमैन बन गया है, आप क्या कर सकते हैं? टीम कैसे चलेगी? आपने एक ऐसे खिलाड़ी (बाबर आजम) को सुपरस्टार बना दिया है जो आपको एक भी मैच नहीं जिता सकता. दुनिया का सबसे बड़ा गुनाह है नाकाबिल और जहील आदमी को बड़ा काम देना.” शोएब अख्तर ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को जमकर लताड़ा है. भारत के खिलाफ खेले गए मैच में पाकिस्तान की टीम ने उम्मीद से ज्यादा खराब प्रदर्शन किया था. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: