SL vs AUS Highlights: श्रीलंका ने 8 विकेट से जीता मुकाबला, ऑस्ट्रेलिया को मिली हार

Sri Lanka vs Australia T20 World Cup Up 2026 Match Live Score and Updates: 16 फरवरी को ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में खेला जा रहा है.

Cricket News - 2026-02-16T223134.464

SL vs AUS T20 World Cup Up 2026 Cricket Today Match Live Score and Updates: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मैच नंबर 30 ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच में खेला गया. 16 फरवरी को दोनों टीमें पल्लेकेले स्टेडियम में आमने सामने हुईं थीं. श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हराकर सुपर 8 के लिए क्वलीफाई कर लिया है.

विज्ञापन

श्रीलंका ने जीता मैच

श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया को 8 विकेट से हरा दिया है. ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए थे, जिसके जवाब में श्रीलंका 184/2 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया. श्रीलंका की ओर से पाथुम निसांका ने शतकीय पारी खेली थी.

विज्ञापन

SL vs Australia T20 World Cup 2026: Where to Watch Live Streaming

ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियोस्टार पर हो रही है, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है. फैंस हिंदी और अंग्रेजी कमेंट्री का भी लुत्फ उठा सकते हैं.

Aus vs SL T20 World Cup 2026: Playing 11

श्रीलंका: पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालगे, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा.

Australia vs Sri Lanka T20 World Cup 2026: Weather and Pitch Report

पल्लेकेले की पिच बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है. बल्लेबाज इस मैदान पर दिल खोलकर रन बनाते हैं. टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में पल्लेकेले का पहली पारी का रन रेट 8.54 है. मौसम की बात करें तो बादल छाए रहने की संभावना है. ओस भी एक अहम कारक हो सकती है.

विज्ञापन

Aus vs SL T20I World Cup 2026: Head to Head

विवरणआंकड़े
कुल खेले गए मैच27
ऑस्ट्रेलिया जीता16
श्रीलंका जीता11
टाई/कोई परिणाम नहीं0

नीचे पढ़ें पल पल के अपडेट्स…

LIVE UPDATES

SL vs AUS: श्रीलंका ने जीता मैच

श्रीलंका ने 8 विकेट से मुकाबला जीत लिया है. इसी के साथ श्रीलंका ने सुपर 8 का टिकट कटा लिया है.

SL vs AUS: पाथुम निसांका ने बनाया शतक

52 गेंदों में पाथुम निसांका ने अर्धशतकीय पारी खेल दी है. श्रीलंका जीत की दहलीज पर खड़ी है.

SL vs AUS: पाथुम निसांका की शानदार बल्लेबाजी

निसांका शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वह 42 गेंदों में 73 रन बनाकर खेल रहे हैं. श्रीलंका का स्कोर 16 ओवर में 151/2 है.

SL vs AUS: कुसल मेंडिस हुए आउट

कुसल मेंडिस 38 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 13 ओवर में श्रीलंका का स्कोर 113/2 है.

SL vs AUS: कुसल मेंडिस ने ठोका अर्धशतक

कुसल मेंडिस ने 35 गेंदों में अर्धशतक बना दिया है. 11.2 ओवर के बाद श्रीलंका का स्कोर 100/1 है.

SL vs AUS LIVE: श्रीलंका ने पावरप्ले में बनाए 61 रन

श्रीलंका ने पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक विकेट खोकर 61 रन बना लिए. फिलहाल पथुम निशांका 38 रन और कुसल मेंडिस 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अब श्रीलंका को जीत के लिए 84 गेंदों पर 121 रनों की जरूरत है.

SL vs AUS LIVE: श्रीलंका को लगा पहला झटका

दूसरे ओवर की दूसरी गेंद पर श्रीलंका को कुसल परेरा के रूप में पहला झटका लगा. कुसल परेरा सिर्फ 1 रन बनाकर मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर आउट हो गए. श्रीलंका का स्कोर 2 ओवर के बाद एक विकेट पर 12 रन है.

SL vs AUS: बल्लेबाजी के लिए उतरी श्रीलंका

182 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए श्रीलंका उतर चुकी है. क्रीज पर पाथुम निसांका और कुसल परेरा बल्लेबाजी के लिए उतर चुके हैं. दोनों से श्रीलंका को बड़ी उम्मीदे हैं.

SL vs AUS: 181 रनों पर सिमटी ऑस्ट्रेलिया, आखिरी ओवर में गिरे 3 विकेट

आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को तीन बड़े झटके लगे. ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 181 रनों पर सिमट गई है. श्रीलंका को जीत के लिए 182 रन बनाने होंगे. मार्कस स्टोइनिस, जेवियर बार्टलेट और एंडम जंपा आखिरी ओवर में आउट हुए. इस तरह ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी ओवर में 3 विकेट गंवा दिए.

SL vs AUS: ऑस्ट्रेलिया को लगा सातवां झटका

ऑस्ट्रेलिया को सातवां झटका लग चुका है. कूपर 4 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

SL vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा छठा झटका, जोस इंग्लिस हुए आउट

ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका लग चुका है. जोस इंग्लिस 22 गेंदों में 27 रन बनाकर आउट हो गए हैं. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 18 ओवर के बाद 175/6 है.

SL vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में बनाए 151 रन

ऑस्ट्रेलिया ने 15 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं. फिलहाल ग्लेन मैक्सवेल 18 रन और जोस इंग्लिश 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

SL vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा चौथा झटका

13वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को चौथा झटका लगा. टिम डेविड सिर्फ 6 रन बनाकर कामिंदु मेंडिस की गेंद पर आउट हो गए. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट पर 131 रन है.

SL vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा तीसरा झटका

11वें ओवर की चौथी गेंद पर ऑस्ट्रेलिया को तीसरा झटका लगा. कप्तान मिचेल मार्श 27 गेंदों पर 54 रन बनाकर आउट हुए. मार्श को दुशन हेमंथा ने आउट किया.

SL vs AUS LIVE: ऑस्ट्रेलिया को लगा दूसरा झटका, कैमरून ग्रीन लौटे पवेलियन

ऑस्ट्रेलिया को दूसरा झटका कैमरून ग्रीन के रूप में लगा है. 7 गेंदों में 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं, उन्हें दुनिथ वेल्लागे ने आउट किया. इसके बाद मिचेल मार्श ने अर्धशतकीय पारी खेल दी है. ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 10.2 ओवर में 115/2 है. टिम डेविड बल्लेबाजी के लिए उतरे हैं.

SL vs AUS Live Score: अर्धशतक ठोकने के बाद आउट हुए हेड, ऑस्ट्रेलिया को पहला झटका

अर्धशतक बनाने के बाद ट्रेविस हेड आउट हो गए हैं. उन्होंने 29 गेंदों में 56 रनों की पारी खेली. 84 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 104/1 है.

SL vs AUS LIVE: ट्रेविस हेड ने ठोका अर्धशतक

ट्रेविस हेड ने 27 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं. जबकि मिचेल मार्श 45 रनों पर खेल रहे हैं. 7.5 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 96/0 है.

SA vs AUS: 6 ओवर का खेल खत्म

6 ओवर में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 70/0 रन है. मिचेल मार्श 16 गेंदों में 34 और ट्रेविस हेड 20 गेंदों में 35 रन बनाकर खेल रहे हैं.

SL vs AUS: हेड और मार्श उड़ा रहे हैं गर्दा

मार्श 6 गेंदों में 12 और ट्रेविस हेड 16 गेंदों में 23 रन बनाकर खेल रहे हैं. 4 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 38/0 है.

AUS vs SL LIVE: हो रहा है राष्ट्रगान

श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया की टीमें मैदान पर राष्ट्रगान के लिए उतर चुकी हैं.

AUS vs SL: ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11

मिचेल मार्श (कप्तान), ट्रैविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम डेविड, जोश इंग्लिस (विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, कूपर कॉनॉली, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, एडम जंपा.

AUS vs SL: श्रीलंका की प्लेइंग 11

पाथुम निसांका, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), पवन रथनायके, दासुन शनाका (कप्तान), कामिंदु मेंडिस, दुशन हेमंथा, दुनिथ वेलालगे, दुश्मंथा चमीरा, महेश थीक्षाना, मथीशा पथिराना.

SL vs AUS Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी का फैसला, देखें प्लेइंग 11

श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. ऑस्ट्रेलिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरेगी.

SL vs AUS: जीत पर दोनों टीमों की निगाहें

श्रीलंका अपना तीसरा मुकाबला जीतने के लिए उतरेगी, जबकि ऑस्ट्रेलिया दूसरी जीत की तलाश में है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ