T20 WC 2026: सुपर 8 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, जानें पूरा समीकरण

India vs Pakistan Match: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को मुकाबला खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर ली. हार के बाद पाकिस्तान सुपर 8 से बाहर हो सकता है. अब तक 3 टीमें सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं.

Cricket News - 2026-02-16T160801.069
विज्ञापन

Pakistan Super 8 Qualification Scenario: भारत और पाकिस्तान के बीच टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में मुकाबला खेला गया था. भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराकर सुपर 8 में जगह बना ली. हालांकि पाकिस्तान की हार के बाद उसका सुपर 8 में पहुंचने का सफर कठिन हो गया है. हालांकि अब पाकिस्तान को केवल एक रास्ता ही सुपर 8 में पहुंचा सकता है.

बाहर हो सकता है पाकिस्तान

ग्रुप A में पाकिस्तान फिलहाल 4 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है. भारत से मिली हार के बाद पाकिस्तान दूसरे से तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. पहले नंबर पर ग्रुप A में भारत 6 अंक के साथ टॉप पर है, जबकि यूएसए 4 अंक के साथ दूसरे नंबर पर है, वहीं पाकिस्तान के भी 4 अंक हैं.

विज्ञापन

पाकिस्तान को सुपर 8 में पहुंचने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करनी होगी. अगर पाकिस्तान इस मैच में हार जाता है तो उसे सुपर 8 की रेस से बाहर होना पड़ेगा और भारत और यूएसए ग्रुप A से सुपर 8 में पहुंच जाएंगे.

अब तक 3 टीमें पहुंच चुकी है सुपर 8 में

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक 3 टीमें सुपर 8 में पहुंच गई हैं. भारत के अलावा साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज भी सुपर 8 में पहुंच चुकी हैं. वहीं, ग्रुप B में श्रीलंका और जिम्ब्बावे 4 अंक के साथ टॉप पर हैं. जबकि ग्रुप सी में वेस्टइंडीज के पास 6 अंक तो दूसरे नंबर पर इंग्लैंड 4 अंक के साथ बनी हुई है. इसके अलावा ग्रुप D में साउथ अफ्रीका 6 अंक के साथ पहले नंबर पर है.

विज्ञापन
स्थानटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)कोई परिणाम नहीं (N/R)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
1भारत3300063.050
2संयुक्त राज्य अमेरिका4220040.788
3पाकिस्तान321004-0.403
4नीदरलैंड312002-1.352
5नामीबिया303000-2.443

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में शुरू हुई अपने ही खिलाड़ियों की फजीहत, बाबर-शादाब से लेकर शाहीन तक की बजी बैंड 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ