IND vs PAK: ईशान किशन नहीं, पाकिस्तान के खिलाफ 27 रन बनाने वाले खिलाड़ी को चुना गया ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’

IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने 77 रनों की धमाकेदार पारी खेली और भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई. ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. लेकिन मैच के बाद ईशान को नहीं, बल्कि 27 रन बनाने वाले खिलाड़ी को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया.

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026

India vs Pakistan, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 27वें मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी मात देकर सुपर-8 में अपनी जगह पक्की कर ली. कोलंबो में खेले गए इस मुकाबले में 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान की टीम 114 रन पर ही सिमट गई. पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने कमाल की पारी खेली और सिर्फ 40 गेंदों पर 77 रन बनाकर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

इस शानदार प्रदर्शन के लिए ईशान को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. उनके अलावा, बाकी भारतीय बल्लेबाजों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ जीत के बाद ईशान को नहीं, बल्कि 27 रन बनाने वाले शिवम दुबे को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. आइए जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?

विज्ञापन

शिवम दुबे को मिला ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ का अवार्ड

पाकिस्तान के खिलाफ 61 रनों से शानदार जीत के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में ईशान किशन नहीं, बल्कि शिवम दुबे को ‘इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच’ के अवार्ड से नवाजा गया. टीम इंडिया में ये एक तरह की परंपरा बन चुकी है कि मैच के बाद ड्रेसिंग रूम में उस खिलाड़ी को सम्मान दिया जाता है, जिसने मैदान पर सबसे ज्यादा असर डाला हो.

पाकिस्तान के खिलाफ शिवम ने भले ही गेंदबाजी न की हो, लेकिन बैटिंग और फील्डिंग से उन्होंने जबरदस्त योगदान दिया. उन्होंने 17 गेंदों पर 27 रन ठोके, जिसमें एक छक्का और तीन चौके शामिल थे. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 158.82 का रहा. दुर्भाग्य से वह रन आउट हो गए, लेकिन टीम को 175 के मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में उनकी पारी अहम साबित हुई.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- T20 WC 2026: सुपर 8 से बाहर हो सकता है पाकिस्तान, जानें पूरा समीकरण

पाकिस्तान के खिलाफ मैच में पकड़े दो अहम कैच

बल्लेबाजी के बाद शिवम ने फील्डिंग में भी कमाल दिखाया और दो महत्वपूर्ण कैच पकड़े. उन्होंने शादाब खान का शानदार कैच पकड़ा, जो 14 रन पर खेल रहे थे. इसके बाद मोहम्मद नवाज का बेहतरीन कैच लपककर पाकिस्तान को और दबाव में ला दिया. इन दो अहम विकेटों ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया. इसी शानदार प्रदर्शन के लिए शिवम दुबे को इम्पैक्ट प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. BCCI ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

ये भी पढ़ें- IND vs PAK: हार के बाद पाकिस्तान में मचा बवाल, मोहसिन नकवी पर भड़के असीम मुनीर?

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ