ENG vs ITA: इटली को हराकर इंग्लैंड की सुपर 8 में शान से हुई एंट्री, आखिरी ओवर में आया मैच का नतीजा

ENG vs ITA: 16 फरवरी को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इटली के बीच मुकाबला खेला गया. इंग्लैंड ने इटली को 24 रनों से हराया और सुपर 8 के लिए क्वीलीफाई कर लिया. इटली ने इस मैच में शानदार खेल दिखाया. लेकिन आखिरी ओवर में उसे हार का सामना करना पड़ा.

Cricket News - 2026-02-16T184041.270

England beat Italy: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में इंग्लैंड और इटली के बीच मैच नंबर 29 खेला गया. कोलकाता में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए विशाल स्कोर बनाया था, जिसके जवाब में इटली ने भी शानदार खेल दिखाया. हालांकि अंत में इटली को हार का सामना करना पड़ा. लेकिन मुकाबला काफी रोमांचक अंदाज में खेला गया. इंग्लैंड की ओर से विल जैक्स ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. इसके अलावा इटली की ओर से भी हैरी मैनेंटी ने शानदार खेल दिखाया. उन्होंने धुआंधार अर्धशतकीय पारी खेली. इंग्लैंड ने 24 रनों से मुकाबला जीत लिया. इंग्लैंड ने जीत के साथ सुपर-8 में जगह बना ली है.

विज्ञापन

इंग्लैंड ने बनाए थे 202 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में 202 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज फिल साल्ट ने 15 गेंदों में 28 रनों की पारी थी. इसके अलावा जोस जोस बटलर ने 4 गेंदों में 3 रन बनाए. वहीं, जैकब बेथेल ने 20 गेंदों में 23 रन बनाए. इसके अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने 19 गेंदों में 25 रन बनाए. इसके अलावा विल जैक्स ने 22 गेंदों में 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी. उन्होंने 3 चौके के अलावा 4 छक्के भी अपने नाम किए थे.

विज्ञापन

178 रनों पर सिमटी इटली

203 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए इटली ने शानदार बल्लेबाजी की. आखिरी ओवर में टीम को जीत के लिए 25 रन चाहिए थे. लेकिन टीम आखिरी ओवर में 178 रनों पर सिमट गई. सलामी बल्लेबाज जस्टिन मोस्का ने 34 गेंदों में 43 रन बनाए. इसके अलावा एंथोनी मोस्का और जेजे स्मट्स बिना खाता खोले पवेलियन लौटे. वहीं, हैरी मैनेंटी 11 गेंदों में 12 रन बनाए हैं. पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे बेन मैनेंटी ने 25 गेंदों में 60 रन बनाए. उन्होंने 4 चौके और 6 छक्के अपने नाम किए. इसके अलावा ग्रांट स्टीवर्ट ने 23 गेंदों में 45 रनों की पारी खेली थी. इटली ने 20 ओवर में 178 रन बनाए.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ