West Indies vs Pakistan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम इन दिनों वेस्टइंडीज के दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज का दूसरा मुकाबला 10 अगस्त को खेला गया। इस मैच में वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और मेहमान पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली। पाकिस्तान की ओर से बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान फ्लॉप रहे। टीम का कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। वहीं वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने बेहतरीन गेंदबाजी का मुजायरा पेश किया और 3 विकेट भी झटके। डीएलएस मेथड नियम के तहत ये मुकाबला 37 ओवर का खेला गया था।
पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने किया निराश
पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 37 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 171 रन ही बना सकी। सलामी बल्लेबाज सैम अयूब और अब्दुल्लाह शफीक टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला सके। दोनों बल्लेबाजों ने क्रमश 23 और 26 रनों की पारी खेली। इसके बाद बाबर आजम से उम्मीदें थीं, लेकिन उन्होंने भी निराश किया। वह 3 गेंदों में 0 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मोहम्मद रिजवान ने 38 गेंदों का सहारा लेते हुए केवल 16 रन बनाए। दोनों ही अनुभवी खिलाड़ी इस मैच में फ्लॉप हुए। इसके बाद तलत हुसैन ने 32 गेंदों में 31, जबकि हसन नवाज ने पाक की ओर से सबसे ज्यादा नाबाद 36 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज की ओर से जेडन सील्स ने 7 ओवर में 23 रन खर्च कर 3 विकेट लिए।
वेस्टइंडीज ने हासिल किया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करते हुए वेस्टइंडीज ने 33.2 ओवर में ही 5 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हालांकि वेस्टइंडीज को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई थी। सलामी बल्लेबाज ब्रैंडन किंग 6 गेंदों में 1 और एविन लुईस 6 गेंदों में 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं कप्तान शाई होप ने 35 गेंदों में 32 रनों का योगदान दिया, जबकि लोअर मिडिल ऑर्डर में शेरफेन रदरफोर्ड ने 33 गेंदों में 45 रन बनाए। इसके अलावा रोस्टन चेज ने 47 गेंदों में 49 रनों का नाबाद योगदान दिया, जबकि जस्टिन ग्रीव्स ने भी 31 गेंदों में नाबाद 26 रनों की पारी खेलकर वेस्टइंडीज की जीत में अहम भूमिका निभाई। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज ने सबसे ज्यादा 2 विकेट चटकाए।
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस में पाकिस्तान ने टीम इंडिया को हराया, राणा बने विलेन
1 hr agoधमाकेदार पारी के बाद भी क्यों प्लेइंग 11 से बाहर हो गए वैभव सूर्यवंशी?
2 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को मिला 260 रनों का बड़ा लक्ष्य, फिलिप्स ने किया कमाल
3 hrs agoHighlights: पाकिस्तान ने 4 विकेट से जीता मैच, टीम इंडिया को मिली हार
3 hrs agoटीम इंडिया के लिए आई बुरी खबर, ODI सीरीज से प्रसिद्ध कृष्णा बाहर
3 hrs agoIPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस ने एक साथ किया तीन नए कोच का ऐलान
4 hrs agoपाकिस्तान के खिलाफ उतरेंगे क्रुणाल पांड्या समेत ये 7 धुरंधर, देखें स्क्वाड
4 hrs agoन्यूजीलैंड पहुंचे विराट कोहली, ऑटोग्राफ मिलते ही फूट-फूटकर रोने लगीं फैन
5 hrs agoक्या कप्तानी के बिना खेलेंगे हार्दिक? MI एक बड़ी वजह से कर सकती है रिटेन
6 hrs agoराशिद खान ने रचा नया इतिहास, बने T20I में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines