Australia Champions vs India Champions: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2024) में दुनियाभर के पूर्व दिग्गज खिलाड़ी अपना जलवा बिखेरते हुए नजर आ रहे हैं। भारत के स्टार खिलाड़ी रहे युवराज सिंह, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायुडू जैसे खिलाड़ी एक बार फिर मैदान में दिख रहे हैं। सोमवार को इंडिया चैंपियंस का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस से हुआ। जिसमें इंडिया चैंपियंस को एक बार फिर हार का सामना करना पड़ा।
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने बनाए 199 रन
ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 199 रन जड़े। इसमें शॉन मार्श के 41, कैलम फर्ग्यूसन के 26, डेनियल क्रिस्टियन के ताबड़तोड़ 69 और बेन कटिंग के नाबाद 24 रनों का योगदान रहा। इंडिया चैंपियंस की ओर से धवल कुलकर्णी ने 4 ओवर में 48 रन देकर 2 विकेट चटकाए। हरभजन सिंह ने एक, अनुरीत सिंह ने एक और आरपी सिंह ने एक विकेट निकाला।
यूसुफ पठान ने खेली तूफानी पारी
200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंडिया चैंपियंस की टीम की शुरुआत खराब रही। ओपनिंग करने उतरे इरफान पठान महज 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद रॉबिन उथप्पा भी 12 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। फिर सुरेश रैना 12 और कप्तान युवराज सिंह 19 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद यूसुफ पठान ने तूफानी पारी खेली। उन्होंने 48 गेंदों में 11 चौके-1 छक्का ठोक 78 रन जड़े, लेकिन वे टीम को जीत नहीं दिला सके। यूसुफ के आउट होने के बाद पवन नेगी ने 11, अंबाती रायुडू ने नाबाद 26 और हरभजन सिंह ने नाबाद 4 रन बनाए, लेकिन ये नाकाफी रहे।
अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से
इस तरह इंडिया चैंपियंस को इस मैच में 23 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले इंडिया चैंपियंस को पाकिस्तान चैंपियंस ने हराया था। इंडिया चैंपियंस ने इस लीग में इंग्लैंड और वेस्ट इंडीज के खिलाफ जीत दर्ज की थी। अब उसका अगला मुकाबला साउथ अफ्रीका चैंपियंस से होगा।
ये भी पढ़ें: Video: चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आया सामने, जानें कब-कब होंगे Team India के मैच
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड को लगा तगड़ा झटका, पहले वनडे से बाहर हुए डेवोन कॉनवे
44 mins agoयशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
2 hrs agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
3 hrs agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
4 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
11 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
11 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
12 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
12 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
13 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines