ICC Champions Trophy 2025

Video: चैंपियंस ट्रॉफी का शेड्यूल आया सामने, जानें कब-कब होंगे Team India के मैच

Champions Trophy 2025 Schedule Team India Matches: चैंपियंस ट्रॉफी अगले साल फरवरी-मार्च में खेली जाएगी। ICC का ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में होगा। इसका एक संभावित शेड्यूल सामने आया है।

Champions Trophy 2025 Schedule Team India Matches: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) की ओर से चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन अगले साल फरवरी-मार्च में किया जाएगा। इस टूर्नामेंट की मेजबानी पाकिस्तान करेगा। ये टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में आयोजित होगा। जहां टीम इंडिया की कप्तानी रोहित शर्मा के कंधों पर रहेगी। इसमें टी-20 वर्ल्ड कप से संन्यास ले चुके विराट कोहली और रवींद्र जडेजा भी खेलते नजर आ सकते हैं क्योंकि उन्होंने वनडे और टेस्ट से संन्यास नहीं लिया है।

विज्ञापन

टीम इंडिया 20 फरवरी से 1 मार्च तक खेलेगी पहले राउंड के मुकाबले 

चैंपियंस ट्रॉफी का एक शेड्यूल भी सामने आया है। जिसमें 19 फरवरी से 9 मार्च तक टूर्नामेंट आयोजित कराने की बात सामने आई है। चैंपियंस ट्रॉफी का पहला मुकाबला 19 फरवरी को न्यूजीलैंड-पाकिस्तान के बीच होगा। संभावित शेड्यूल के मुताबिक, भारतीय टीम अपने पहले राउंड के तीन मैच 20 फरवरी से 1 मार्च के बीच खेलेगी। तीन मैच 20 फरवरी को बांग्लादेश, 23 फरवरी को न्यूजीलैंड और 1 मार्च को पाकिस्तान तक खेलेगी। कुल आठ टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। जिसमें हर टीम 3 मुकाबले खेलेगी। इसका फाइनल 9 मार्च को होगा।

विज्ञापन

पूरी जानकारी के लिए ये वीडियो देखें…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ