Mohammad Hafeez and Waqar Younis: पाकिस्तान में खिलाड़ियों पर आरोप-प्रत्यारोप कोई नहीं बात नहीं है। अकसर खिलाड़ी टीवी या फिर सोशल मीडिया के माध्यम से एक दूसरे पर कटाक्ष करते रहते हैं। इन दिनों भी पाकिस्तान के दो पूर्व खिलाड़ी भी आमने सामने हैं। वजह है पाकिस्तान का वसीम अकरम और वकार यूनिस के जमाने में आईसीसी इवेंट नहीं जीतना। मोहम्मद हफीज ने एक टीवी शो पर वसीम अकरम और वकार यूनिस के अलावा कई बड़े दिग्गजों की प्रतिभा पर सवाल उठाए थे। अब वकार यूनिस ने सोशल मीडिया पर इसका जवाब दिया है।
मोहम्मद हफीज ने दिया था बयान
हफीज ने पीटीवी स्पोर्ट्स पर बात करते हुए कहा था कि मैं 90 के दशक में खेलने वाले खिलाड़ियों का फैन हूं। लेकिन जब टीम को आईसीसी इवेंट जिताने की बात आती है तो उन्होंने कोई भी आईसीसी इवेंट नहीं जीता। वे 1996,1999 और 2003 विश्व कप हार गए। हम 1999 विश्व कप फाइनल में पहुंचे थे। लेकिन बुरी तरह हार गए। सितारों के रूप में वह एक बड़े मेगास्टार थे। लेकिन वे आईसीसी इवेंट जीतकर हमें प्रेरित नहीं कर सके। उन्होंने आगे कहा कि 2009 में हमने यूनुस खान की कप्तानी में टी-20 विश्व कप जीता इसके बाद हम साल 2017 में चैंपियंस ट्रॉफी जीते, जो पाकिस्तान के लिए प्रेरणा है।
अब मोहम्मद हफीज की इन बातों का जवाब वकार यूनिस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से दिया है। उन्होंने एक पोस्ट साझा करते हुए अपनी और वसीम अकरम के करियर पर प्रकाश डाला। उन्होंने लिखा 90 का ‘लौंडा’ और अपने साथ वसीम अकरम के ओवर ऑल आंकड़ों पर प्रकाश डाला।
आपको बता दें कि वसीम अकरम और वकार यूनिस ने मिलकर पाकिस्तान के लिए 191 टेस्ट और 618 वनडे मैच खेले है। इस दौरान दोनों ने 1705 विकेट झटके हैं। वहीं चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में पाकिस्तान का अभियान खत्म हो गया। पाकिस्तान एक भी मैच अपने नाम नहीं कर सका। इसके अलावा वह ग्रुप A से बाहर होने वाली पहली टीम भी बनी थी।
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
32 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
3 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines