IND vs SA: विराट कोहली की सुरक्षा में सेंध, रांची में शतक के बाद दिखा कुछ ऐसा नजारा

Virat Kohli Security Breached: साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले जा रहे पहले मैच में विराट कोहली ने शतक जमा दिया. उन्होंने उनलोगों के मुंह पर तमाचा मारा है, जो ये कह रहे थे कि भारत के लिए एक फॉर्मेट खेलना मुश्किल है. रांची में कोहली ने यादगार शतक जमाया. हालांकि इस दौरान उनकी सुरक्षा में सेंध लगी. आइए जानते हैं मामला.

cricket News - 2025-11-30T164022.120
विज्ञापन

IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जा रहा है. साउथ अफ्रीका ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार खेल दिखाया. रोहित शर्मा ने अर्धशतक जमाया, जबकि विराट कोहली ने शतक जमा दिया. शतक के बाद कोहली की सुरक्षा में बड़ी चूक हो गई.

कोहली की सुरक्षा में सेंध

शतक के बाद विराट कोहली ने दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया. लेकिन इस दौरान एक फैन सुरक्षाकर्मियों को चकमा देते हुए मैदान में दाखिल हो गया और विराट के पैरों में गिर गया. अब इसे कोहली की सुरक्षा में चूक बताई जा रही है.

विज्ञापन

कोहली ने 102 गेंदों में अपना शतक पूरा किया. उन्होंने चौका लगाकर शतक पूरा किया था और बाद में जोरदार अंदाज में जश्न भी मनाया. कोहली ने 120 गेंदों में 135 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने इस दौरान साउथ अफ्रीका के गेंदबाजों की हवा निकाल दी.

विराट कोहली ने अपनी पारी के दौरान लगभग सभी दिशा में रन बनाए. उन्होंने 11 चौके के अलावा 7 छक्के अपने नाम किए. इस दौरान किंग का स्ट्राइक रेट 112.50 रहा. कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने 51 गेंदों में 57 रनों की पारी खेली. उन्होंने भी 5 चौके और 3 छक्के अपने नाम किए.

विज्ञापन

रांची की सरजमीं पर वनडे में कोहली

77* बनाम इंग्लैंड, 2013

139* बनाम श्रीलंका, 2014

विज्ञापन

45 बनाम न्यूजीलैंड, 2016

123 बनाम ऑस्ट्रेलिया, 2019

विज्ञापन

135 बनाम दक्षिण अफ्रीका, 2025

विज्ञापन

इस शतक के दमपर विराट कोहली एक प्रारूप में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक प्रारूप में सर्वाधिक शतक

विज्ञापन

52* – विराट कोहली (वनडे) (294 पारी)

51 – सचिन तेंदुलकर (टेस्ट) (329 पारी)

विज्ञापन

49 – सचिन तेंदुलकर (वनडे) (452 ​​पारी)

45 – जैक्स कैलिस (टेस्ट) (280 पारी)

विज्ञापन

साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा शतक

6* – विराट कोहली (30 पारियां)

विज्ञापन

5 – डेविड वॉर्नर (30 पारियां)

5 – सचिन तेंदुलकर (57 पारियां)

विज्ञापन

4 – केन विलियमसन (19 पारियां)

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ