Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

क्या विराट कोहली ने RCB से मांगी ‘चार्टर्ड फ्लाइट’? IPL 2026 से पहले खुद दिया अफवाहों का करारा जवाब

Virat Kohli: आईपीएल 2026 से पहले विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर एक वायरल हो रही पोस्ट शेयर कर उसे पूरी तरह फर्जी बताया है. इस पोस्ट में दावा किया गया था कि उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान लंदन से आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है, जिसे कोहली ने हंसते हुए खारिज कर दिया.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 22, 2026 15:07
Virat Kohli
Virat Kohli

IPL 2026, Virat Kohli: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर कई अजीबो-गरीब खबरें सामने आईं, जिन पर अब उन्होंने खुद मजेदार अंदाज में रिएक्ट किया है. कोहली ने उन अफवाहों का करारा जवाब दिया है, जिसमें दावा किया जा रहा था कि उन्होंने फ्रेंचाइजी से सीजन के दौरान लंदन से आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की खास डिमांड रखी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वायरल हो रही पोस्ट को शेयर करते हुए फेक न्यूज की क्लास लगाई है.

विराट कोहली ने ‘चार्टर्ड फ्लाइट’ डिमांड पर दिया मजेदार रिएक्शन

आईपीएल 2026 से पहले रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि विराट कोहली ने RCB से सीजन के दौरान लंदन से आने-जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की खास डिमांड रखी है. इतना ही नहीं, रिपोर्ट में यहां तक कहा गया कि अगर मैचों के बीच 3 दिन का गैप हुआ, तो वो लंदन चले जाएंगे और मैच से सिर्फ एक दिन पहले वापस आएंगे.

---विज्ञापन---

लेकिन विराट ने इन सभी खबरों को पूरी तरह बकवास बताया है. किंग कोहली ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस खबर का स्क्रीनशॉट शेयर किया और साथ में दो हंसने वाले इमोजी डालकर साफ कर दिया कि इसमें कोई सच्चाई नहीं है. फैंस को भी विराट का ये अंदाज काफी पसंद आया.

ये भी पढ़ें- IPL 2026 में कप्तान ऋषभ पंत को मिली नई जिम्मेदारी! अब रनों की बारिश करके टीम इंडिया में दोबारा बनाएंगे जगह?

RCB से जुड़े किंग कोहली

आईपीएल 2026 सीजन के लिए कोहली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) टीम से जुड़ गए हैं और ट्रेनिंग शुरू कर दी है. उन्होंने हाल ही में प्रैक्टिस सेशन में भी हिस्सा लिया था. आरसीबी की टीम अपने अभियान की शुरुआत 28 मार्च को बेंगलुरु में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करेगी. आरसीबी ने पिछले सीजन अपना पहला आईपीएल खिताब जीतकर 18 सालों का सूखा खत्म किया था. अब टीम इस बार खिताब बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

बता दें कि, आईपीएल 2025 में कोहली ने 15 मैचों में 54.75 की औसत और 144.71 के स्ट्राइक रेट से 657 रन बनाए थे. इस दौरान उन्होंने 8 अर्धशतक भी लगाए. वह टीम के सबसे बड़े रन स्कोरर रहे और पूरे टूर्नामेंट में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी बने. ऐसे में फैंस को इस सीजन भी उनसे धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी.

ये भी पढ़ें- ‘रियान पराग नहीं, इस स्टार को होना चाहिए था राजस्थान रॉयल्स का कप्तान’ IPL 2026 पहले सामने आया बड़ा नाम

First published on: Mar 22, 2026 02:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.