IPL 2026 में कप्तान ऋषभ पंत को मिली नई जिम्मेदारी! अब रनों की बारिश करके टीम इंडिया में दोबारा बनाएंगे जगह?

Rishabh Pant New Batting Role: IPL 2026 में ऋषभ पंत पर सभी की नजर रहने वाली है. 2025 के मेगा ऑक्शन में ऋषभ को 27 करोड़ रूपये देकर LSG ने खरीदा था. पंत के लिए पिछला सीजन अच्छा नहीं रहा था और अब वो IPL 2026 में रनों की बारिश करना चाहेंगे. खबर आ रही है कि पंत IPL के अगले सीजन में नई जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे.

Rishabh Pant New Batting Role

पंत को मिली नई जिम्मेदारी!

Rishabh Pant New Batting Role: IPL 2026 की शुरुआत में अब सिर्फ कुछ ही दिन रह गए हैं. LSG के लिए पिछला सीजन कुछ खास नहीं रहा और कप्तान ऋषभ पंत भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन नहीं कर पाए. ऋषभ को 27 करोड़ रुपये देकर मेगा ऑक्शन में LSG ने खरीदा था. पिछले साल भले ही पंत नहीं चले लेकिन इस बार उन्हें धमाल मचाना होगा. लग रहा है कि LSG ने कप्तान पंत के लिए एक नया प्लान तैयार किया है और उन्हें नए नंबर पर बल्लेबाजी करने की जिम्मेदारी मिलने वाली है.

विज्ञापन

ऋषभ पंत को मिली नई जिम्मेदारी!

IPL 2025 में निकोलस पूरन LSG के लिए नंबर 3 पर बल्लेबाजी कर रहे थे. ऋषभ पंत को इसी वजह से 4, 5 और 6 नंबर पर जरूरत के हिसाब से खेलना पड़ा. हालांकि, अब IPL 2026 में वो नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. PTI को एक IPL सोर्स ने बताया, ‘टीम मैनेजमेंट और ऋषभ पंत को ये बात पता है कि उनके लिए नंबर 3 सबसे अच्छा स्पॉट है. इस सीजन एडेन मार्करम, मिचेल मार्श और ऋषभ पंत टॉप ऑर्डर में रहेंगे. मिडल ऑर्डर में बदलाव होता रहेगा. परिस्थिति के हिसाब से बैटिंग ऑर्डर में चेंज होगा.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026 में RCB की कैसी होगी प्लेइंग 11? जोश हेजलवुड की चोट बढ़ा रही टीम की टेंशन!

टीम इंडिया में वापसी का सुनहरा मौका!

ऋषभ पंत टेस्ट स्क्वाड का अहम हिस्सा हैं और वनडे में भी लगातार टीम का हिस्सा रहते हैं. हालांकि, भारत की टी20 टीम से वो पूरी तरह दूर हैं. टी20 वर्ल्ड कप 2026 हाल ही में समाप्त हुआ है और अगले वर्ल्ड कप में अभी समय है. ऋषभ पंत नए प्लान के साथ टी20 टीम में वापसी करना चाहेंगे. संजू सैमसन और ईशान किशन के रूप में भारत के पास दो टॉप ऑर्डर विकेटकीपर हैं.

विज्ञापन

ऋषभ पंत IPL 2026 में नंबर 3 पर धमाल मचाकर टीम इंडिया में वापसी की दावेदारी पेश कर सकते हैं. पंत ने नंबर 3 पर कमाल कर दिया, तो सिलेक्टर्स के लिए टी20 में उन्हें इग्नोर करना मुश्किल हो जाएगा. बता दें कि IPL 2026 में LSG का पहला मैच 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में होगा. पंत बड़ी पारी के साथ IPL की शुरुआत करना चाहेंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ