Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

RCB vs SRH: विराट कोहली ने छोड़ा ‘लड्डू’ कैच, अनुष्का शर्मा का रिएक्शन हुआ वायरल

RCB vs SRH, Virat Kohli dropped Catch: आईपीएल 2026 में पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. इस मैच में विराट कोहली ने अपनी शानदार फॉर्म का परिचय दिया. हालांकि फील्डिंग में उन्होंने एक गलती कर दी, जिसके बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Mar 29, 2026 12:27
विराट कोहली कैच छोड़ते हुए
विराट कोहली कैच छोड़ते हुए

RCB vs SRH, Virat Kohli dropped Catch: आईपीएल 2026 का आगाज हो गया है. 28 मार्च को सीजन का पहला मुकाबला आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. रोमांचक मुकाबले में आरसीबी ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराकर 19वें सीजन में धमाकेदार आगाज किया. विराट कोहली ने बल्लेबाजी में महफिल लूटी और नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली. हालांकि फील्डिंग के दौरान कोहली से एक गलती हुई, जिसके बाद अनुष्का शर्मा का रिएक्शन वायरल हो गया.

कोहली से छूटा लड्डू कैच

इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी की थी. 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर हैदराबाद के बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया. लेकिन वह बॉल को सही टाइम नहीं कर सके. गेंद विराट कोहली के पास गई और उन्होंने आसान सा कैच छोड़ दिया. जिसके बाद अनुष्का शर्मा स्टैंड में बैठकर हंसने लगी. उनका रिएक्शन सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. आमतौर पर विराट कोहली अच्छी फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में उनका आसान कैच छोड़ने पर सभी कोई हैरान था. अनिकेत का कैच छोड़ना आरसीबी को महंगा पड़ा, क्योंकि उन्होंने 18 गेंदों में 43 रनों की शानदार पारी खेली. हालांकि अंत में कोहली ने ही 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर अनिकेत का कैच लपका.

---विज्ञापन---

ऐसा था मैच का हाल

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए थे. हैदराबाद की ओर से सबसे ज्यादा रन ईशान किशन ने बनाए. उन्होंने तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 80 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी ने अपने घरेलू मैदान पर 15.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया. विराट कोहली ने 38 गेंदों में 69 रन बनाए, जबकि देवदत्त पडिक्कल ने 26 गेंदों में 61 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान रजत पाटीदार ने 12 गेंदों में 31 रन बनाए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026: ‘हमें थोड़ा स्मार्ट होना पड़ेगा…’कप्तान ईशान किशन ने बताया कि RCB के खिलाफ कहां हो गई चूक

First published on: Mar 29, 2026 12:27 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.