Virat Kohli 3000 Runs In World Cups: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर में एक के बाद एक कई मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के मुकाबले में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 28 गेंदों में 1 चौका-3 छक्के ठोक 37 रन जड़े। इस पारी की मदद से विराट कोहली ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।
वर्ल्ड कप में 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज
विराट कोहली टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली को ये ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के लिए 35 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 37 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। कोहली के बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने दोनों वर्ल्ड कप में 2637 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2502 रन बनाए हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने 2278 रन बनाए थे। श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा 2193 रन बनाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं।
ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड
विराट कोहली टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 32 मैचों की 30 इनिंग में 1207 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी विराट के बल्ले से खूब रन बरसे हैं। कोहली ने 37 मैचों में 1795 रन जड़े हैं। जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 11 मैचों में 95 के औसत से 765 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।
खराब फॉर्म से जूझ रहे थे विराट कोहली
आपको बता दें कि विराट कोहली इससे पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वह इससे पहले के मैचों में 1, 4 और 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी खराब फॉर्म के बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या विराट को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। उन्हें लगातार तीसरे नंबर पर उतारने की बात कही जा रही थी। हालांकि कोच विक्रम राठौड़ ने उम्मीद जताई थी कि विराट कोहली जल्द ही फॉर्म वापस पा लेंगे।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या ऋषभ पंत से नाराज थे विराट कोहली? रिएक्शन हो रहा वायरल
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई
ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका
ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म
ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
15 mins ago9 साल बाद Triple H के एरा में WWE दिग्गज की ब्लॉकबस्टर वापसी
39 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
49 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines